भारत की फेमस टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा खेल जगत की कुछ ऐसे सेलिब्रिटीज में शामिल हैं जिन्हें अपने कैरियर से अधिक अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों और सुर्खियों में देखा जाता है और आज सानिया मिर्जा की पापुलैरिटी कई एक्टिंग की दुनिया के सितारों से भी अधिक बढ़ चुकी है| असल जिंदगी की बात करें तो सानिया मिर्जा ने क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ शादी रचाई है, जो कि एक पाकिस्तानी मूल के क्रिकेटर हैं|

बात करें अगर शोएब मलिक की तो, आज उनकी गिनती क्रिकेट की दुनिया के कुछ बेहद सौम्य और साधारण स्वभाव वाले क्रिकेटर्स में की जाती है| उन्हें लाइमलाइट में भी कम ही देखा जाता है, और उन्हें अपनी जिंदगी को काफी हद तक प्राइवेट रखते हुए ही देखा जाता है| लेकिन पाकिस्तानी टीवी चैनल पर आने वाली टॉक शो के दौरान सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने अपनी असल जिंदगी को लेकर एक दूसरे के बारे में कुछ खुलासे किए हैं जिस पर आज हम बात करने जा रहे हैं…दरअसल क्रिकेटर शोएब मलिक ने सानिया मिर्जा के बारे में बात करते हुए बताया था कि वह पुरानी बातों को लेकर अक्सर उन्हें ताने मारती हैं, जब वह कोई भी चीज उनकी मर्जी से नहीं करते हैं|

इसके बाद शो के एंकर ने शोएब से सवाल किया कि अगर वह उनका जन्मदिन भूल जाए तो उनका क्या रिएक्शन होगा इसके जवाब में शोएब ने कहा क्या रिएक्शन सिर्फ एक बार नहीं आता| ऐसे में एंकर ने दोबारा उनसे पूछा कि ऐसा क्या हो जाता है| तो शोएब ने बताया कि जन्मदिन बीतने के बाद भी उन्हें इसका रिएक्शन देखने को मिलता है| शोएब ने शो में आगे कहां की कभी-कभी वह अपना भी जन्मदिन भूल जाते हैं जिस पर सानिया मिर्जा ने कहा कि यह अच्छी बात है और उन्हें इसकी परवाह नहीं है, पर उन्हें सानिया का जन्मदिन नहीं भूलना चाहिए|

शो के दौरान शोएब ने आगे कहा कि बड़ी चीज क्या है किसी का बर्थडे भूलना या फिर किसी इंसान को भूलना? तो इसके बाद एंकर ने पूछा कि घर में क्या शोएब का रौब सानिया मिर्जा से अधिक है जिसके जवाब में सानिया मिर्जा ने कहा कि नहीं यह बात बिल्कुल झूठ है| और इसके बाद उन्होंने शोएब की तरफ इशारा करते हुए कहा कि घर में इनका कोई रौब नहीं है|

इसके बाद सानिया मिर्जा से एंकर ने ऐसा सवाल किया कि आखिर वह बताएं कि शोएब कितने मासूम देखते हैं उतने है नहीं, क्या यह बात सही है? इस पर सानिया मिर्जा ने कहा कि हां यह बात बिल्कुल सही है, शोएब बिल्कुल भी मासूम नहीं है| यह बात बोलने के साथ सानिया मिर्जा ने इस बात को एक बार फिर से दोहराया भी था और कहा था कि यह मासूम नहीं है|

आपकी जानकारी के लिए बता दें, सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने बीते साल 2010 में एक दूसरे के साथ शादी रचाई थी और तकरीबन 11 सालों से यह दोनों एक दूसरे के साथ एक खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिता रहे हैं| आज यह दोनों एक बेटे के पेरेंट्स भी बन चुके हैं जिनका नाम इजहान मिर्जा मलिक है|

 

By Akash