बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर फिल्म इंडस्ट्री के बेहद पॉपुलर और सफल अभिनेताओं में से एक है और इन्होंने अपने एक्टिंग करियर में सिर्फ तुम, राजा, प्रेम, मिशन मंगल, एलओसी: कारगिल जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में अपनी अदाकारी का जादू बिखेरा है और लंबे समय से हिंदी सिनेमा जगत का हिस्सा रहे हैं| संजय कपूर ने अपने अभिनय कौशल के बदौलत फिल्म इंडस्ट्री में और लोगों के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई है |

17 अक्टूबर 2022 का दिन संजय कपूर के लिए बेहद खास रहा क्योंकि अभिनेता ने इस दिन अपना 57वां बर्थडे धूमधाम से सेलिब्रेट किया और अपने बर्थडे का जश्न संजय कपूर ने अपने पूरे फैमिली के साथ दुबई में सेलिब्रेट किया| बता दे संजय कपूर ने दुबई के एक होटल में एक शानदार बर्थडे पार्टी का आयोजन किया था और उन्होंने अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ बेहद ही धूमधाम से अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया|

वही सोशल मीडिया पर अब संजय कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन की कई झलकियां सामने आ गई है जो कि इन दिनों इंटरनेट पर धूम मचा रही है| आपको बता दें संजय कपूर का बर्थडे स्पेशल बनाने के लिए सीमा सजदेह, महीप कपूर, शनाया कपूर, अनिल कपूर, फिल्म निर्माता-कोरियोग्राफर फराह खान, चंकी पांडे और बोनी कपूर जैसे कई सेलिब्रिटी इस जश्न में शामिल हुए और वही एक्टर ने अपने इंस्टा अकाउंट पर भी अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किया है|

एक्टर ने अपने इंस्टा अकाउंट पर अपने बर्थडे केक कटिंग का एक वीडियो भी पोस्ट किया है और यह बर्थडे केक बेहद ही आकर्षक लग रहा है|दरअसल संजय कपूर के बर्थडे केक पर उनका और उनकी पत्नी माही कपूर की तस्वीरें देखी जा सकती है और वही इस बर्थडे पार्टी में इंडस्ट्री के तमाम सितारों ने भी संजय कपूर के साथ बर्थडे पार्टी को एंजॉय करते नजर आए|

संजय कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन पार्टी में पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने सिंगर सुखबीर को भी देखा गया और उन्होंने अपना पॉपुलर सॉन्ग इश्क तेरा तड़पावे गाकर महफिल में चार चांद लगा दिया| संजय कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन पार्टी का सब ने भरपूर आनंद उठाया और वही संजय कपूर के भाई अनिल कपूर भी इस पार्टी में बेहद मस्ती भरे अंदाज में नजर आए| गौरतलब है कि संजय कपूर बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता अनिल कपूर और फिल्म मेकर बोनी कपूर के सबसे छोटे भाई हैं|

संजय कपूर ने भी एक्टिंग की दुनिया में अपना करियर बनाया है हालांकि इन्हें अपने बड़े भाई अनिल कपूर की तरह फिल्म इंडस्ट्री में सफलता हासिल नहीं हो सकी परंतु इन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी है|

 

बात करें संजय कपूर की निजी जिंदगी की तो अभिनेता ने महीप कपूर के साथ शादी रचाई है और इस कपल के दो बच्चे भी हैं जिसमें से इनकी बेटी का नाम शनाया कपूर है और बेटे का नाम जहान कपूर है|

संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर बॉलीवुड की मशहूर स्टार किड्स में से एक है और वह अक्सर ही अपनी खूबसूरत और ग्लैमरस तस्वीरों को लेकर चर्चाओं में भी बनी रहती है|

By Anisha