बीते 13 अक्टूबर 2022 को पूरे देश भर में करवा चौथ का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया और वही सिनेमा इंडस्ट्री में भी करवा चौथ की धूम देखने को मिली| वही हरियाणा की आन बान और शान सपना चौधरी ने भी हर साल की तरह इस साल भी अपने पति वीर साहू के लिए करवा चौथ का व्रत रखा और बेहद खास अंदाज में करवा चौथ सेलिब्रेट किया है| करवा चौथ के खास मौके पर सपना चौधरी ने अपने अधिकारीक इंस्टाग्राम हैंडल से अपना एक वीडियो साझा किया है जिसमें सपना चौधरी बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही है | सोशल मीडिया पर जैसे ही सपना चौधरी का यह वीडियो सामने आया वैसे ही वायरल हो गया है और इस वीडियो पर सपना चौधरी के फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं|

हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी अपने बेहतरीन डांस मूव्स के लिए जानी जाती है और वह अपने हर गाने पर लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देती है| वही सोशल मीडिया पर आए दिन सपना चौधरी अपने डांस वीडियोस और अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा करती रहती है जिसको लेकर सपना चौधरी खूब सुर्खियों में बनी रहती है|

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)


वहीं डांसर सपना चौधरी ने करवा चौथ के खास मौके पर अपने इंस्टा अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है जिसमें सपना चौधरी लाल बंधनी साड़ी पहने हुए बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही है और उन्होंने हैवी ज्वेलरी, लाल बिंदी, खुले बाल ऑल न्यूड मेकअप से अपने लुक को कंप्लीट किया है| इस वीडियो में सपना चौधरी गांव के किनारे एक घर पर वीडियो बनाती हुई दिखाई दे रही है और वही वीडियो में रोमांटिक गाना भी सुनने को मिल रहा है|

दरअसल सपना चौधरी ने जो मंगलसूत्र पहना हुआ है उसमें सपना और वीर साहू की शादी की तस्वीर लगी हुई है और चारों तरफ डिजाइन बना हुआ है| सपना चौधरी के इस वीडियो को देखने के बाद एक तरफ जहां लोग सपना चौधरी को करवा चौथ की ढेरों बधाइयां दे रहे हैं वहीं दूसरी तरफ डांसर के फैंस उनके यूनिक मंगलसूत्र की जमकर तारीफ कर रहे हैं| सपना चौधरी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि “चेहरे की मुस्कान हमारी ओर भी कमाल होती है, जब लाल सारी पर हमारी ‘बिन्दी’ भी लाल होती है.” | इस वीडियो में सपना चौधरी बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही है |

सपना चौधरी आज अपने बेहतरीन डांस मूव्स से अपने लाखों-करोड़ों प्रशंसकों के दिलों पर राज करती है और वर्तमान समय में सपना चौधरी ना केवल हरियाणा में बल्कि पूरे देश भर में अपने बेहतरीन डांसिंग टैलेंट के लिए जानी जाती है और वह देश भर में अलग-अलग जगहों पर अपना डांस परफॉर्मेंस देकर लोगों का दिल जीतने में कामयाब होती है| सपना चौधरी का कोई भी सॉन्ग सोशल मीडिया पर सामने आते ही वायरल हो जाता है और अभी हाल ही में सपना चौधरी का एक नया गाना रिलीज हुआ है जिसका नाम ‘मस्त मलंग’ है|

बता दे सपना चौधरी अपने डांस परफॉर्मेंस के साथ-साथ विवादों को लेकर भी आए दिन चर्चाओं में बनी रहती है| सपना चौधरी आज हमारे देश की सबसे पॉपुलर और चर्चित डांसर के रूप में जानी जाती है और इन्होंने मनोरंजन की दुनिया में बेशुमार नाम कमाया है| सपना चौधरी आज इस मुकाम पर पहुंची है उसके लिए उन्होंने काफी संघर्ष किया है |

एक स्टेज डांसर के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाली सपना चौधरी आज बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी कदम रख चुकी है और इसके अलावा भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री में भी सपना चौधरी अपने डांस का जादू बिखेर रही है| हाल ही में सपना चौधरी को भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ म्यूजिक वीडियो में देखा गया था जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था |

By Anisha