बॉलीवुड की स्टार किड्स की बात करें तो इन्हें अक्सर ही खबरों और सुर्खियों में देखा जाता है| ऐसे में अपनी आपकी इस पोस्ट में हम बॉलीवुड की ऐसी ही दो उभरती अभिनेत्रियों के बारे में बात करने जा रहे हैं जिन्होंने आज काफी पॉपुलरटी हासिल कर ली है और अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर इन्हें अक्सर ही खबरों और सुर्खियों में देखा जाता है|

असल जिंदगी में यह दोनों एक्ट्रेसेज अक्सर ही एक दूसरे के साथ घूमती फिरती और टाइम स्पेंड करती नजर आती हैं| यह अभिनेत्रियां कोई और नहीं बल्कि सारा अली खान और जानवी कपूर है जिन्हें अक्सर ही एक दूसरे के साथ घूमते फिरते और मस्ती करते हुए देखा जाता है| और साथ ही कई बार इन्हें तस्वीरों में भी एक साथ देखा जाता है|

और अब एक बार फिर से सारा और जानवी की कुछ तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है| और ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट में हम आपको इन एक्ट्रेसेज की वही तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं|

दरअसल, सारा अली खान इन दिनों अपनी फ्रेंड जानवी कपूर के साथ केदारनाथ पहुंची हुई हैं जहां से इन दोनों ने कुछ तस्वीरें भी शेयर की है| सारा और जानवी की इन तस्वीरों को देखने के बाद उन्होंने अपने फैंस को भी हैरत में डाल दिया है और इसी वजह से इनकी यह तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही हैं| इन तस्वीरों में सारा और जानवी हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही हैं और इन्हें तस्वीरों में खूबसूरत पहुंच देते देखा जा सकता है|

सारा और जानवी की इन तस्वीरों को एक फैन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें पहली तस्वीर में सारा उनके साथ बेंच पर बैठी हुई नजर आ रही हैं| और इसके अलावा दूसरी तस्वीर में सारा और जानवी दोनों ही तस्वीर में नजर आ रही हैं|

इस दौरान सारा को एक बैंगनी कलर की बॉम्बर जैकेट, काली जींस और काले रंग के जूतों में देखा जा सकता है| वही तस्वीरों में जानवी कपूर को एक सफेद कलर की बॉम्बर जैकेट में देखा जा सकता है| तस्वीरों में जानवी कपूर खुले बालों में नजर आ रही हैं जिस वजह से वह बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं|

इन तस्वीरों के अलावा सोशल मीडिया पर सारा और जानवी की कुछ और तस्वीरें भी सामने आई हैं जिसमें इन के पीछे खूबसूरत पहाड़ देखने को मिल रहे हैं| इन तस्वीरों में सारा अली खान और जानवी कपूर को अपने फैन के साथ खड़े हुए देखा जा सकता है जिसमें जानवी कपूर एक प्यारी स्माइल देती हुई नजर आ रही है|  वहीं एक अन्य तस्वीर में सारा और जानवी केदारनाथ मंदिर में हाथ जोड़े हुए पूजा करती नजर आ रही हैं|

बताते चलें, जानवी कपूर और सारा अली खान को अक्सर मुंबई में भी एक दूसरे के साथ घूमते फिरते स्पॉट किया जाता है| और साथ ही कई बार इन्हें मॉल्स और जिम में भी साथ देखा जाता है| यह दोनों अभिनेत्रियां एक-दूसरे के साथ काफी अच्छा बांड शेयर करती हैं और इनके बीच काफी गहरी फ्रेंडशिप भी है|

By Anisha