बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सितारों के  हमशक्ल की तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं और अब तक रणबीर कपूर, प्रियंका चोपड़ा, ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा से लेकर अमिताभ बच्चन तक के हमशक्ल  सामने आ चुके हैं  और अब  बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान  के  हमशक्ल भी सामने आ गए हैं और  सुपरस्टार  शाहरुख खान बॉलीवुड के उन सितारों में से एक हैं  जोकि अपने हमशक्ल की वजह से अक्सर ही सुर्खियों में बने रहते हैं और वही सोशल मीडिया पर शाहरुख खान की तरह दिखने वाले लोगों की तस्वीरें आए दिन वाली होती रहती है  और आज के अपने इस पोस्ट में हम आपको कुछ ऐसे शख्स से मिलवाने वाले हैं जोकि दिखने में हूबहू  शाहरुख खान की तरह नजर आते हैं और इन्हें शाहरुख खान का  कॉपी कहा जाता है  तो आइए डालते हैं शाहरुख खान के इन हमशक्ल पर एक नजर

इब्राहिम कादरी –

इस लिस्ट में पहला नाम इब्राहिम कादरी का शामिल है जिनकी तस्वीरें हाल ही नहीं सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी और अब्राहिम कादरी को  शाहरुख खान का हमशक्ल बताया गया है दरअसल इब्राहिम दिखने में हूबहू शाहरुख खान की तरह ही लगते हैं  और वही इब्राहिम का सिर्फ  चेहरा ही नहीं  बल्कि इनके कपड़े पहनने का अंदाज,स्टाइल ,  बोलचाल और एक्टिंग तक  शाहरुख खान से काफी हद तक मिलती है और इब्राहिम ने सोशल मीडिया पर शाहरुख खान के कई हिट गाने पर  परफॉर्म करके अपने डांस वीडियोस भी शेयर किये है |

प्रशांत वाल्डे –

इस लिस्ट में दूसरा नाम प्रशांत  वाल्डे का है  और प्रशांत पेशे से एक मिमिक्री आर्टिस्ट है और वही  प्रशांत भी शाहरुख खान के हमशक्ल हैं और  इनका चेहरा हूबहू सुपरस्टार शाहरुख खान से मिलता है| बता दें नागपुर के रहने वाले हैं प्रशांत ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि शाहरुख खान की तरह दिखना ही उनकी कमाई का सबसे बड़ा जरिया है और उन्होंने ये भी बताया था कि उन्हें 4 महीने का वक्त लगा था तब वो शाहरुख खान की तरह  चलना, हंसना, सोना और रोना सीखा था|

गौरतलब है कि प्रशांत ने शाहरुख खान के साथ कई फिल्मों में अभिनय भी किया है और वो   शाहरुख खान  की ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, ‘ओम शांति ओम’, ‘डॉन 2’, ‘फैन’, ‘रब ने बना दी जोड़ी’, ‘रईस’, ‘डियर जिंदगी’  जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में  उनके साथ स्क्रीन शेयर कर चुके हैं और प्रशांत  फिल्म ओम शांति ओम में शाहरुख खान के साथ पहली बार काम किये थे |

सुमेर एस परीचा –

इस लिस्ट में अगला नाम सुमेर एस परीचा  का शामिल है   और सुमेर की शक्ल काफी हद तक शाहरुख खान से मिलती है और वही सोशल मीडिया पर सुमेर पम्मी आंटी के नाम से बेहद मशहूर है| सुमेर पेशे से एक  टीवी होस्ट, सिंगर और फोटोग्राफर है और सुमेर को  शाहरुख खान का हमशक्ल भी कहा जाता है|

अकरम-अल-इस्सवी-

इस लिस्ट में अकरम-अल-इस्सवी का  नाम भी शामिल है जो कि पेशे से एक फोटोग्राफर है और इन्हें शाहरुख खान का हमशक्ल  कहा जाता है और कुछ समय पहले  अकरम की तस्वीरें शाहरुख खान के हमशक्ल के रूप में काफी ज्यादा वायरल हुई थी|

By Anisha