बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान का नाम यूं ही किंग खान नहीं है बल्कि असल जिंदगी में भी शाहरुख खान बिल्कुल किंग साइज़ लाइफस्टाइल जीते हैं और वही किंग खान का बंगला मन्नत मुंबई के किसी  टूरिस्ट स्पॉट से कम नहीं है और देश दुनिया के दूरदराज इलाके से लोग किंग खान का बंगला देखने के लिए मुंबई आते हैं| बता दे  शाहरुख खान का बंगला मन्नत मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित है और किंग खान के घर के ठीक सामने से ही  अरब सागर की लहरें बहती है  और इनके घर से समंदर का नजारा देखते ही बनता है|

बता दे मुंबई के बांद्रा में बॉलीवुड के कई जाने-माने सितारों का घर स्थित है लेकिन इन सभी घरों में से शाहरुख खान का घर सबसे ज्यादा चर्चा में रहता है और किंग खान के घर के सामने हमेशा ही इनके प्रशंसकों की भीड़ जमा रहती हैं और  किंग खान के इस आलीशान महल जैसे घर की एक झलक पाने के लिए  लोग बेताब रहते हैं|

वहीं किंग खान के इस घर का नाम मन्नत भी इसी वजह से रखा गया है क्योंकि किंग खान ने  बड़ी  मन्नतो के  बाद इस घर को पाया है | बता दे  जब किंग खान ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी तब वो  इसी मन्नत घर के बेहद करीब रहते थे  और  शाहरुख खान को  मन्नत बंगला बहुत पसंद था और इस  वजह से शाहरुख खान ने यह फैसला किया था  की  वो एक न एक दिन  मन्नत घर को अपना घर जरूर बनाएंगे|

एक जमाने में शाहरुख खान का घर मन्नत  शूटिंग लोकेशन के तौर पर इस्तेमाल होता था और इस घर में  बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्में शूट  की जा चुकी है |

वही किंग खान ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उन्होंने अपनी जिंदगी में अब तक अगर कोई सबसे महंगी चीज खरीदी है तो वह है उनका यह आशियाना मन्नत |

बता दे शाहरुख खान ने इस मन्नत बंगले को  करीब 13  करोड़ रुपए नहीं खरीदा था  और जब शाहरुख खान ने इस बंगले को खरीदा था  तब वह अपने इस घर का नाम जन्नत रखना चाहते थे लेकिन बाद में उन्होंने इसका नाम मन्नत रख दिया और आज मौजूदा समय में शाहरुख खान के इस मन्नत बंगले की कीमत  करीब 200  करोड़ रुपए हो चुकी है|

शाहरुख खान और गौरी खान का यह बंगला करीब 6000 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है और इनका यह घर हर तमाम सुख-सुविधाओं से लैस है और घर के अंदर लाइब्रेरी, जिम, स्विमिंग पूल, मिनी थि‍एटर  पार्किंग एरिया जैसी कई चीजें बनी हुई है|

और वही अपने इस घर को गौरी खान  जोकि खुद एक जानी-मानी इंटीरियर डिजाइनर है उन्होंने अपने हाथों से अपने इस पूरे घर को सजाया है और इसके अलावा बॉलीवुड के कई सितारों से भी राय लेकर गौरी खान ने अपने इस घर का इंटीरियर करवाया है|

शाहरुख खान के घर का नजारा बाहर से जितना भव्य नजर आता है अंदर से  किंग खान का यह घर उतना ही खूबसूरत नजर आता है| बता दे कुछ समय पहले ही शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने अपने घर के अंदर  अपना कुछ फोटो शूट करवाया था और इस दौरान किंग खान के बंगले की अंदर की तस्वीरें सामने आई थी और यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हुई थी |

 

By Anisha