बॉलीवुड के ऐसे कई सारे बेहद पॉपुलर और चर्चित स्टार किड्स हमारे बीच मौजूद हैं, जिन्होंने अभी तक फिल्मी दुनिया में कदम भी नहीं रखा है, पर फिर भी आज इन स्टार किड्स की फैन फॉलोइंग लाखों में मौजूद है, जिस वजह से आए दिन किसी न किसी वजह से यह स्टार किड्स मीडिया और लाइमलाइट में बने रहते हैं और फैंस को भी आज इनकी लाइफ से जुड़ी किसी भी अपडेट का काफी बेसब्री से इंतजार रहता है|

309490381_3433278130241794_4301360007527057924_n

हमारी आज की यह पोस्ट में बॉलीवुड की एक ऐसी ही बेहद मशहूर और जानी-मानी स्टार किड शनाया कपूर से जुड़ी हुई है, जो कि इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता संजय कपूर की बेटी हैं और आने वाले दिनों में जल्दी एक्टिंग की दुनिया में एंट्री करने वाली हैं|

254874156_1873051589564942_4273746804863622199_n

जैसा कि हमें पता ही है कि आज शनाया कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन सोशल मीडिया के जरिए वो अपनी लाइफ से जुड़ी तमाम अपडेट्स और फोटोज- वीडियोस को फैंस के साथ शेयर करते हुए नजर आती हैं| इसी तरह शनाया कपूर अपने फैंस से काफी क्लोजली कनेक्टेड रहती हैं और फैन्स एक्ट्रेस के लुक्स और अंदाज़ को देखकर एक्टिंग फील्ड में आने की डिमांड करते हुए भी नजर आते हैं|

तो हम आपको बता दें कि अब एक्ट्रेस के इन्हीं फैंस के लिए एक गुड न्यूज़ है, जिससे अपनी इस पोस्ट के जरिए हम आपको रूबरू कराने जा रहे हैं…

312368786_529708345657934_7234830666205765171_n

दरअसल, शनाया कपूर को लेकर अब ऐसी खबरें सामने आ रही है कि उनकी डेब्यू फिल्म अब कंफर्म हो चुकी है और आने वाले दिनों में वो जल्द ही साउथ सिनेमा के जरिए एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं| प्राप्त जानकारियों के मुताबिक, शनाया कपूर आने वाले दिनों में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता मोहनलाल की फिल्म ‘वृषभा’ से एक्टिंग की दुनिया में एंट्री करने वाली है|

312440948_2154246541424238_2019885598746697659_n

इस फिल्म को लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि शनाया कपूर इस फिल्म में एक काफी अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगी, जो बहुत ही परफॉर्मेंस ओरिएंटेड रहेगा| ऐसे में फैंस अब शनाया कपूर की इस फिल्म के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं| शनाया के बेहद खूबसूरत लुक्स और ग्लैमरस अंदाज को देखने के बाद अब फैंस उनकी एक्टिंग स्किल्स को देखने के लिए भी बेताब है|

279788022_420367986594389_7260833106512304866_n

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ऐसा बताया जा रहा है कि शनाया कपूर की यह फिल्म एक पैन इंडिया फिल्म होने वाली है, जो मलयालम भाषा में शूट होगी और इसके बाद फिल्म की तेलुगू, तमिल, हिंदी और कन्नड़ भाषा में डबिंग की जाएगी| यह एक हाई ऑक्टेन एक्शन एंड पीरियड ड्रामा फिल्म होने वाली है, जिसका निर्देशन कन्नड़ सिनेमा के बेहद मशहूर और जाने-माने निर्देशक नंद किशोर द्वारा और प्रोडक्शन एकता कपूर द्वारा किया जाएगा|

आपकी जानकारी के लिए बता दें, शनाया कपूर बीते काफी समय से एक्टिंग की दुनिया में अपनी डेब्यू की खबरों को लेकर ट्रेंडिंग टॉपिक बनी हुई है और इससे पहले उन्हें लेकर खबरें आई थी कि धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले करण जोहर शनाया कपूर को लॉन्च करने वाले हैं| हालांकि, इस बारे में कोई अधिक जानकारी सामने नहीं आई|

By Akash