‘कपूर’ खानदान बेहद लम्बे वक्त से फिल्म जगत का हिस्सा बना हुआ है और पीढ़ी दर पीढ़ी यहाँ से एक से बढ़कर एक एक्टर्स और एक्ट्रेसेज भी हमे देखने को मिले है| और आज हमारे सामने कपूर खानदान की जो पीढ़ी है वो इस खानदान की पांचवी पीढ़ी है जिसमे फिल्म जगत के बड़े बड़े नाम जैसे करीना कपूर, करिश्मा कपूर और रणवीर कपूर शामिल है | वहीँ अगर बात करे रणवीर की बहन रिधिमा कपूर की तो ये भी अब काफी अधिक खबरों और सुर्खियों में नजर आने लगी है| पर आज की हमारी यह पोस्ट इनके बारे में न होकर कपूर खानदान की ही एक ऐसी बेटी पर होने वाली है जिसके बारे में आप शायद ही जानते होंगे|

ये कोई और नही बल्कि अभिनेता राज कपूर के ही छोटे भाई शशि कपूर की पोती हैं जिनका नाम शायरा लॉरा कपूर है| शशि कपूर की बात करें तो बड़े भाई राज कपूर की तरह इन्होने भी लम्बे वक्त तक इंडस्ट्री पर राज किया था| हालाँकि आज ये दोनों ही हस्तियाँ हमारे बीच नही है | शशि कपूर की बात करें तो इन्होने एक फॉरेन एक्ट्रेस से शादी रचाई थी जिनका नाम जेनिफर कैंडल था| और इस शादी से इनके तीन बच्चे हुए थे जिनके नाम  कुनाल कपूर, करण कपूर और संजना कपूर है।

बता दें के इनके इन्ही बच्चों में से बेटे कुनाल कपूर की बेटी हैं शायर लॉरा कपूर जो लुक्स के मामले में आज बॉलीवुड एक्ट्रेसेज को भी मात देती नजर आती है | शायरा की बात करें तो इन्हें  चाचा करण कपूर के साथ फॅमिली के क्रिसमस बंच में देखा गया था| बता दें के शायरा आज बेहद खूबसूरत होने के बाद भी लाइमलाइट और फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं| और कई बार इनकी ख़ूबसूरती की तुलना करीना कपूर और करिश्मा कपूर से भी की जा चुकी है|

शायरा लॉरा की बात करें तो इनका फिल्म इंडस्ट्री में आने का अभी कोई भी इरादा नही है और ऐसे में ये मीडिया के सामने भी शायद इसीलिए कम ही नजर आती है| हालाँकि शायरा ओने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर ही अपनी तस्वीरें और वीडियोस साझा करती रहती हैं| बता दें के आज शायरा के सोशल मीडिया पर चाहने वालों की गिनती लाखों में पहुँच चुकी है और ऐसे में इनके फैन्स लगातार बॉलीवुड में कदम रखने के लिए इनसे डिमांड कर रहे हैं|

कई लोगों का ऐसा मानना है के अगर शायरा फिल्म जगत में कदम रहती हैं तो जल्द ही करीना और करिश्मा की तरह ये मशहूर हो सकती हैं और इंडस्ट्री में काफी कामयाब भी हो सकती हैं | हालाँकि इन्होने अपनी तरफ से अभी तक किसी भी तरह की पुष्टि नही की है के ये अब फिल्मों में नजर आने वाली है|बता दें के शायरा के पिता कुनाल भी इंडस्ट्री में अपना हाथ आजमा चुके हैं पर इन्हें उतनी कामयाबी नही मिल स्की| वहीँ अगर शायरा की माँ की कहें तो इनका नाम शीना सिप्पी है फिल्म जगत के बेहद ही जाने माने एक्टर और डायरेक्टर रमेश सिप्पी की बेटी है |

By Anisha