बॉलीवुड की कई सारी एक से बढ़कर एक बेहद सफल और शानदार फिल्मों में नजर आए इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा अपने दमदार लुक्स और अभिनय की बदौलत फिल्मी दुनिया में गजब की सफलता और लोकप्रियता हासिल कर चुके हैं, और यही वजह है कि बीते काफी समय से फिल्मी दुनिया में सक्रिय होते हुए भी अक्सर किसी न किसी कारण शत्रुघ्न सिन्हा खबरों और सुर्खियों में बने रहते हैं|

शत्रुघ्न सिन्हा के साथ-साथ आज उनके परिवार के सदस्य भी अक्सर मीडिया और लाइमलाइट में बने रहते हैं, जिसमें शामिल सबसे पहला नाम उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा का है, जो अपने पिता की तरह ही अभिनय की दुनिया में कदम रख चुके हैं और आज इंडस्ट्री की एक बेहद पॉपुलर और खूबसूरत एक्ट्रेस के तौर पर खुद की पहचान रखती हैं|

लेकिन, आज की हमारी यह पोस्ट शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा नहीं बल्कि उनकी बहु तरुणा अग्रवाल से जुड़ी हुई है, जो वैसे तो अधिकतर मीडिया और लाइमलाइट से दूर दूर ही रहना पसंद करती है, लेकिन आज लुक्स और खूबसूरती के मामले में तरुणा अग्रवाल कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों को भी टक्कर देती हैं, जिसका अंदाजा आप सिर्फ उनकी कुछ तस्वीरों को देखकर ही काफी आसानी से लगा सकते हैं|

शत्रुघन सिन्हा की बहू तरुणा अग्रवाल आज अपने ससुराल के सभी सदस्यों के साथ काफी अच्छा रिश्ता रखते हैं, जिनमें खासतौर पर अगर सोनाक्षी सिन्हा की बात करें तो, उनके साथ तरुणा अग्रवाल वाकई बेहद खूबसूरत और प्यारा बॉन्ड शेयर करती हैं| दोनों ननद-भाभी अक्सर एक-दूसरे के साथ ना केवल घूमती फिरती है और क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं बल्कि इसके साथ-साथ उन्हें अक्सर पार्टीज और फंक्शंस में भी एक दूसरे के साथ देखा जाता है|

शत्रुघ्न सिन्हा अक्सर ही अपनी भाभी के साथ तस्वीरें भी साझा करते हुए नजर आते हैं और दूसरी तरफ तरुणा अग्रवाल भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है, जहां पर उन्हें अक्सर अपनी फोटोज शेयर करते हुए देखा जाता है, जिनमें वो अपने बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस अवतार में नजर आती हैं|

आपकी जानकारी के लिए बता दें, तरुणा अग्रवाल ने बीते साल 2015 में बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे कुश सिन्हा के साथ शादी रचाई थी, जिनके साथ आज वह अपनी एक हैप्पी मैरिड लाइफ इंजॉय कर रही है| वर्तमान समय में कुश सिन्हा की पत्नी बन चुकी तरुणा अग्रवाल शादी से पहले लंदन के एक काफी नामी और प्रतिष्ठित एनआरआई परिवार से ताल्लुक रखती है|

ऐसे में तरुणा अग्रवाल के लिए हम ऐसा भी कह सकते हैं कि शादी से पहले जहां वह एक प्रतिष्ठित परिवार की बेटी हुआ करते थे, वही शादी के बाद अब वह एक ऐसे ही बेहद नामी और प्रतिष्ठित परिवार की बहू बन चुके हैं|

हालांकि, अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा से ही वह काफी प्राइवेट तरीके से जीना पसंद करते हैं और शायद यही वजह है कि आज बॉलीवुड के इतने मशहूर अभिनेता की बहू होने के बावजूद भी वो एक्टिंग और ग्लैमर की दुनिया से पूरी तरह दूर है, जबकि उनकी ननद सोनाक्षी सिन्हा उसी परिवार की बेटी होकर आज एक सक्सेसफुल बॉलीवुड एक्ट्रेस के तौर पर खुद की पहचान रखते हैं|

By Anisha