पंजाब की कैटरीना कैफ नाम से अपनी पहचान रखने वाली एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की बेहद पॉपुलर मॉडल और एक्ट्रेस शहनाज गिल आज अपने बेहद खूबसूरत लुक्स के साथ साथ अपने बेहद क्यूट अंदाज और एक्टिंग से लाखों फैंस के दिलों में खुद की एक खास पहचान बना चुकी है और ऐसे में शहनाज गिल आज एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कुछ सबसे पॉपुलर और चर्चित सेलिब्रिटीज में भी शामिल है|

शहनाज गिल की बात करें तो, एक्ट्रेस आज सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और उन्हें सोशल मीडिया के जरिए अक्सर ही अपनी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ साझा करते हुए देखा जाता है और इसके साथ-साथ शहनाज गिल अपनी पर्सनल लाइफ और कैरियर से जुड़ी अपडेट्स को भी सोशल मीडिया के जरिए ही अपने चाहने वालों के साथ साझा करती हुई नजर आती हैं| इसके अलावा आज शहनाज गिल से जुड़ी कोई भी सोशल मीडिया पोस्ट भी आज उनके चाहने वालों के बीच वायरल होती हुई नजर आती है|

ऐसे में इसी सबके बीच आप एक बार फिर से शहनाज गिल का एक वीडियो सामने आया है जो उनके फैंस के बीच काफी तेजी से वायरल हो रहा है और अपने इसी वीडियो की वजह से शहनाज गिल सोशल मीडिया और इंटरनेट पर अपने चाहने वालों के बीच एक ट्रेंडिंग टॉपिक बन चुकी है|

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)


दरअसल, शहनाज गिल का जो लेटेस्ट वीडियो इन दिनों फैंस के बीच वायरल हो रहा है उस वीडियो में वो इंडस्ट्री की बेहद पॉपुलर कॉमेडियन भारती सिंह के नन्हे राजकुमार के साथ मस्ती करती हुई और उन पर प्यार बरसाती हुई नजर आ रही हैं| इस वीडियो में शहनाज गिल भारती सिंह के बेटे गोला के साथ बेहद क्यूट और चुलबुले अंदाज में खेलती हुई नजर आ रहे हैं|

 

आपको बता दें, अभी हाल ही में शहनाज गिल अपनी एक फ्रेंड की प्री वेडिंग सेरेमनी में शामिल होने के लिए पहुंची थी, जहां पर भारतीय सिंह भी अपने बेटे गोला के साथ शामिल हुई थी| यहां पर भारती सिंह के बेटे सो रहे थे, और इस दौरान जब शहनाज गिल की नजर उन पर पड़ी तो तुरंत ही वह भारतीय सिंह के बेटे को जगा कर उस पर पप्पियाँ झप्पियां बरसाने लगी| इसके बाद शहनाज गिल भारतीय सिंह के बेटे पर खूब प्यार बरसाती हुई नजर आई|

शहनाज गिल ने खुद ही इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर अपने ऑफिशियल हैंडल के जरिए शेयर किया है और इसके साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है -’गोला गोला मेला प्याला बच्चा. नोना बच्चे को रात नीनी आ रही थी, फिर भी मैंने परेशान किया पप्पियाँ कर करके.’

इस वीडियो के अलावा शहनाज गिल और भारतीय सिंह के बेटे गोला की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें भारतीय सिंह के बेटे गोला के साथ एक्ट्रेस खूब जमकर प्यार लुटाते हुई और क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आ रही है| ऐसे में अब इन तस्वीरो और वीडियोस को फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं और इन पर अपने बहुत क्यूट और प्यारे प्यारे रिएक्शन देते हुए भी नजर आ रहे हैं|

सबसे आखिर में अगर शहनाज गिल के वर्क फ्रंट पर नजर डालें तो, आने वाले दिनों में अभिनेता सलमान खान के साथ उनकी अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ के जरिए शहनाज गिल बॉलीवुड में भी अपना डेब्यू करने वाली है|

By Anisha