एक्टिंग और ग्लैमर की दुनिया में आज पंजाब की कैटरीना कैफ के नाम से मशहूर हो चुकी बेहद खूबसूरत मॉडल और एक्ट्रेस शहनाज गिल आज अपने लाखों फैंस के दिलों में खुद की एक खास पहचान बना चुके हैं| शहनाज गिल की बात करें तो, आज उन्हें उनके फैंस द्वारा खास तौर पर अपने क्यूट अंदाज की वजह से बेहद पसंद किया जाता है, और इसके साथ-साथ कई बार शहनाज गिल खुद से जुड़ी खबरों की वजह से अक्सर चर्चा का विषय बनी रहती हैं|

बिग बॉस फेम शहनाज गिल आज सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा पॉपुलर है, और इसके साथ साथ में सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव भी रहती हैं| शहनाज गिल आज सोशल मीडिया के जरिए अपने ही फैंस के साथ कनेक्टेड रहती हैं और इसी वजह से अपने फैंस के बीच सोशल मीडिया पर वह अक्सर एक ट्रेंडिंग टॉपिक बनी रहती हैं|

ऐसे में अब शहनाज गिल का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो इन दिनों उनके फैंस के बीच काफी तेजी से वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया के साथ-साथ इंटरनेट पर भी शहनाज गिल अपने इस वीडियो की वजह से काफी चर्चा का विषय बनी हुई है|

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Voompla (@voompla)

दरअसल, शहनाज गिल को मुंबई में एक शख्स के हाथों में हाथ डालकर घूमते हुए देखा गया था, जहाँ पर उन्हें फेमस सेलिब्रिटी फोटोग्राफर वूम्पला द्वारा स्पॉट किया गया था| इसके बाद शहनाज गिल के इस वीडियो को उन्हीं के द्वारा उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर किया गया था, जो कि अब काफी तेजी से वायरल होने के साथ-साथ लोगों के बीच काफी चर्चा का विषय बना हुआ है|

आपको बता दें, इस वीडियो में शहनाज गिल जिसका हाथ थामे हुए नजर आ रही हैं, वह कोई और नहीं बल्कि फेमस पंजाबी सिंगर जस्सी गिल है, जिनके साथ असल जिंदगी में शहनाज गिल काफी क्लोज बांड शेयर करती हैं|

इस दौरान अगर शहनाज गिल के लुक्स की बात करें तो, उन्हें जहां एक डेनिम ड्रेस पहने हुए गजब के हॉट और ग्लैमरस लुक में देखा गया था, वहीं दूसरी तरफ जस्सी गिल इस वीडियो में एक ग्रीन कलर की टी-शर्ट और ब्लैक पेंट पहने हुए नजर आए थे| इस वीडियो की बात करें तो, इसमें कई जगहों पर शहनाज गिल को कैमरे की नजरों से बचते हुए देखा गया और कई बार वह कैमरे को देखने के बात अपने चेहरे को नीचे करती हुई भी नजर आई|

ऐसे में अब शहनाज गिल का ये विडियो फैंस के बीच काफी तेजी से वायरल हो रहा है और इसके साथ-साथ काफी चर्चा का विषय बना हुआ है| इसके अलावा शहनाज गिल के इस वीडियो को देखने के बाद कुछ फैंस सिद्धार्थ शुक्ला को भी याद करते हुए नजर आए|

बताते चलें, बीते साल 2021 में 2 सितंबर की तारीख को हार्ट अटैक के चलते अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह गए थे, जिसके बाद शहनाज गिल को इसका सबसे गहरा सदमा पहुंचा था| लेकिन, आज सिद्धार्थ शुक्ला को गुजरे हुए जब तकरीबन 1 साल का समय पूरा हो चुका है, तो अब धीरे-धीरे शहनाज गिल भी अब दोबारा से सामान्य जिंदगी में लौटने की कोशिश कर रही हैं|

By Akash