बॉलीवुड अभिनेता शेखर सुमन बीते दिनों काफी अधिक सुर्ख़ियों में देखे गये थे जिसकी मुख्य वजह इनके द्वारा की गयी एक सोशल मीडिया पोस्ट थी| बता दें के सोशल मीडिया पर बीते दिन शेखर सुमन नें एक भावुक कर देने वाला विडियो शेयर किया था जिसमे इन्हें बेटे आयुष का जन्मदिन मनाते देखा जा सकता है| पर यहाँ ध्यान देने वाली बात यह है के शेखर सुमन के बेटे नें महज़ 11 सालों की उम्र में ही इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था| ऐसे में जन्मदिन मनाते हुए इन्होने अपने बेटे आयुष को याद किया है|

अभिनेता की बात करें तो हमेशा ही इंडस्ट्री में इन्हें लीक से हटकर काम करते देखा गया है और आज इसी वजह से इन्होने इंडस्ट्री में खुद की एक अलग हो पहचान बना ली है| हालाँकि इन्हें फिल्मों में काफी कम देखा गया है पर आज सोशल मीडिया पर ये काफी पॉपुलर हैं| साथ ही बता दें के कई सामाजिक और राजनैतिक मुद्दों पर भी इन्हें अपनी राय रखते देखा जाता है| और इसी वजह से कई बार इन्हें मीडिया हाइलाइट्स में भी देखा जाता है|

बात करें अगर शेखर द्वारा शेयर किये गये विडियो की तो इस विडियो को इन्होने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया था| और इनके इस शेयर किये गये विडियो नें फैन्स ही नही बल्कि अन्य लाखों लोगों की भी आँखें नम कर दी है| विडियो में शेखर को बेटे आयुष की तस्वीर के साथ देखा जा सकता है जिसके साथ केक पर भी इन्होने बेटे आयुष का नाम लिखावाया है| शेयर किये गये इस विडियो में गायत्री मन्त्र के जाप की आवाज़ आ रही है|

विडियो के साथ शेखर नें कैप्शन में लिखा है के 3 अप्रैल को जन्मे अपने एंजल आयुष को पत्नी अलका और उन्होंने खोया है| और आज बो बड़ी शिद्दत से उसे याद करते है और उसके लिए तरसते भी है|

उसे हम प्यार के साथ याद कर रहे हैं और आप सभी भी उसे अपनी दुआओं में याद रखें|जानकारी के लिए बता दें के जब इनका बेटा महज़ 11 सालों का ही था तभी दिल की बीमारी के चलते वह जिंदगी की जंग हार गया| इस पोस्ट के अलावा शेखर नें एक अन्य ट्वीट भी किया है जिसमे इन्होने कुछ थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की है जिनमे इन्हें बेटे आयुष के साथ देखा जा सकता हैं| तस्वीर में बेटे आयुष का हाथ थामें शेखर काफी खुश नजर आ रहे है|

बता दें के आयुष के अतरिक्त शेखर का एक बेटा और भी है जिसका नाम अध्ययन सुमन है| इनके इस बेटे का ज़िक्र सबसे अधिक तब हुआ था जब अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत इस दुनिया से विदा ले गये थे|

उन दिनों बेटे अध्ययन से जुडी ऐसी खबरें आ रही थी के अपने बीते दिनों में वो भी डिप्रेशन का शिकार हुए थे| हालाँकि अब शेखर के दुसरे बेटे नार्मल हो चुके हैं पर शेयर की गयी इन पोस्ट्स से इस बात का साफ़ अंदाज़ा लगाया जा सकता है के शेखर अपने इस बेटे को खोने के बाद कितने दुखों के साथ अपने दिन गुज़ार रहे हैं|

By Anisha