अपने बेहद ही शानदार और यूनिक एक्टिंग स्टाइल के दम पर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता फरहान अख्तर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है| फरहान अख्तर की बात करें तो, इनके फिल्मी कैरियर में कई शानदार और सफल फिल्में शामिल हैं और इसी वजह से आज फरहान अख्तर लाखों दिलों पर राज भी करते हैं|

बात करें अगर असल जिंदगी की, तो अभिनेता फरहान अख्तर ने बीती 19 फरवरी, 2022 की तारीख को अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ शादी रचाई है, जिस वजह से इन दिनों अपने लाखों फैंस के बीच फरहान अख्तर इन दिनों चर्चाओं का विषय बने हुए हैं| दरअसल, देश में कोरोनावायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए फरहान अख्तर और उनकी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर ने  सिर्फ परिवार के सदस्यों और कुछ करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी का फैसला लिया था| हालांकि, पहले यह दोनों एक ग्रैंड सेलिब्रेशन के साथ शादी करने की प्लानिंग कर रहे थे|

अभिनेता फरहान अख्तर और उनकी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपनी शादी की कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की है, और सोशल मीडिया के जरिए ही इन्होंने फैन्स तक अपनी शादी की खबर भी पहुंचाई थी, जहां पर लाखों फैंस ने कपल को शादी की बधाइयां और आगामी जीवन की शुभकामनाएं दी थी|

बात करें अगर फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर द्वारा शेयर की गई तस्वीरों की, तो इन तस्वीरों में कपल को एक दूसरे के साथ बेहद खुशी भरे और प्यारे अंदाज में देखा जा सकता है| इस दौरान अभिनेता फरहान अख्तर एक तरफ जहां ब्लैक कोट-पैंट में नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उनकी पत्नी शिबानी दांडेकर एक लाल रंग के बेहद खूबसूरत लहंगे में नजर आ रही हैं| शादी की रस्मों के दौरान फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर को इन हसीं लम्हों को जमकर इंजॉय करते हुए भी देखा जा सकता है|

अपनी शादी की तस्वीरों को शेयर करते हुए अभिनेता फरहान अख्तर ने कैप्शन में  उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा है कि वो उन सभी लोगों के आभारी हैं जिन्होंने शादी के दिन उनकी प्राइवेसी का सम्मान किया, जिस वजह से उन्होंने खुलकर अपनी पत्नी शिबानी के साथ शादी का जश्न मनाया| आगे अभिनेता ने यह भी लिखा है कि फंक्शन के कीमती पलों को साझा किए बिना और सभी के आशीर्वाद को पाए बिना उनकी शादी अधूरी है|

वही अब एक बार फिर से सोशल मीडिया पर फरहान अख्तर की गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर सुर्खियों में नजर आ रही हैं| दरअसल, शादी के बाद अब शिबानी दांडेकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना नाम बदल लिया है और उन्होंने अब अपना पूरा नाम शिबानी दांडेकर अख्तर कर लिया है| इसके अलावा उन्होंने अपने इंस्टाग्राम में अकाउंट के बायो को भी एडिट किया है जिसमें उन्होंने पहले ‘निर्माता, अभिनेत्री और गायिका’ लिखा था वहां पर उसके आगे उन्होंने अब’ ‘श्रीमती अख्तर’ भी लिख दिया है|

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर एक दूसरे को बीते तकरीबन 2 से 3 सालों से डेट कर रहे हैं| और इन दोनों ने सबसे पहली बार साल 2018 में अभिनेता रणवीर सिंह की रिसेप्शन पार्टी के दौरान एक कपल के रूप में पोज़ देते हुए अपने रिश्ते को कंफर्म किया था|

By Akash