बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इंडस्ट्री की बेहद पॉपुलर और सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं जो कि अपनी प्रोफेशनल लाइफ की तरह ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं| शिल्पा शेट्टी की सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग भी काफी शानदार है और वह आए दिन अपनी और अपनी फैमिली लाइफ की खूबसूरत झलकियां शेयर करती रहती है| इन दिनों शिल्पा शेट्टी क्रिसमस सेलिब्रेशन की तैयारियों में जुटी हुई है और अभी हाल ही में क्रिसमस से पहले शिल्पा शेट्टी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से क्रिसमस की मस्ती का आनंद लेते हुए एक प्यारा सा वीडियो पोस्ट किया है|

दरअसल बीते शनिवार की रात शिल्पा शेट्टी ने अपने मुंबई के बास्टियन रेस्टोरेंट की कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा की थी | शिल्पा शेट्टी ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए क्रिसमस की डेकोरेशन की खूबसूरत झलक लोगों को दिखाई थी और साथ ही शिल्पा शेट्टी ने अपने तमाम प्रशंसकों को सही क्रिसमस वाइब्स भी दिया है| सोशल मीडिया पर शिल्पा शेट्टी की लेटेस्ट पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रही है और इन तस्वीरों में शिल्पा शेट्टी का बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रहा है|


शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें एक्ट्रेस ऑरेंज ब्लैक लेस स्टाइलिश ड्रेस पहने हुए बेहद खूबसूरत लग रही हैं और इस वीडियो के शुरुआत में शिल्पा शेट्टी ने सबसे पहले अपने रेस्टोरेंट की एंट्री गेट की झालर दिखाइए जिसको उन्होंने बेहद खूबसूरती से डेकोरेट किया है|

इसके बाद शिल्पा शेट्टी ने रेस्टोरेंट्स के अंदर लगे विशाल क्रिसमस ट्री की खूबसूरत झलक दिखाई जिसके साथ शिल्पा शेट्टी ने पोज देते हुए तस्वीरें भी क्लिक करवाई| इस वीडियो में सबसे अंत में शिल्पा शेट्टी रेस्टोरेंट के तमाम कर्मचारियों और रेस्टोरेंट में भोजन करने वाले लोगों की खूबसूरत झलक दिखाइए| इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी कैमरे के सामने बड़ी सी स्माइल देते हुए पोज देती नजर आई और उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है|

शिल्पा शेट्टी ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “’𝓣𝓲𝓼 𝓽𝓱𝓮 𝓼𝓮𝓪𝓼𝓸𝓷 𝓽𝓸 𝓫𝓮 𝓳𝓸𝓵𝓵𝔂… और भरपूर खाना खाने के लिए! क्रिसमस की रोशनी की शुरुआत हो चुकी है और आइए क्रिसमस की भावना, भोजन और स्वादिष्ट मिठाई के साथ जीवन को रोशन करें |

दिसंबर के महीने में हमसे मिले और अपने क्रिसमस की शुभकामनाएं दें और वह भी सीधे सांता के पास जाएंगे| कल रात के बारे में..”| इस खास कैप्शन के साथ शिल्पा शेट्टी ने अपने तमाम प्रशंसकों को क्रिसमस की बधाइयां दी है और वही शिल्पा शेट्टी के इस वीडियो पर अभी तक उनके तमाम प्रशंसकों का कमेंट आ चुका है और वही फैंस भी शिल्पा शेट्टी को क्रिसमस की ढेरों बधाइयां दे रहे हैं|

शिल्पा शेट्टी के प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो अभी हाल ही में शिल्पा शेट्टी की फिल्म निकम्मा रिलीज हुई थी जिसमें उनके साथ अभिमन्यु दस्सानी और शर्ली सेतिया नजर आई थी हालांकि शिल्पा शेट्टी की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी| वही इन दिनों शिल्पा शेट्टी अपनी अपकमिंग वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स की शूटिंग में व्यस्त चल रही है और यह वेब सीरीज रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही है| इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी के साथ बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा भी नजर आएंगे और यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी|

 

By Anisha