दुर्गा अष्टमी का पर्व आज पूरे देश भर में धूमधाम से सेलिब्रेट किया जा रहा है और वही बॉलीवुड के कई सितारे भी नवरात्रि का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं और माता रानी का पूजन कर उनके रंग में रंगे हुए नजर आते हैं| इन्हीं सितारों में बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन कही जाने वाली शिल्पा शेट्टी का नाम भी शामिल है जो कि हर साल नवरात्रि का त्यौहार बड़ी ही धूमधाम से सेलिब्रेट करती हैं |

ऐसे में दुर्गा अष्टमी के मौके पर शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक्ट्रेस अपने पति राज कुंद्रा के साथ कन्या पूजन करती हुई नजर आ रही है | सोशल मीडिया पर शिल्पा शेट्टी का यह वीडियो ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है और इस पर एक्ट्रेस के फैंस दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं|

शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की बेहद पॉपुलर और लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं और वही शिल्पा शेट्टी मॉडर्न होने के साथ-साथ एक धार्मिक इंसान भी हैं| शिल्पा शेट्टी ईश्वर में अटूट आस्था रखती हैं और वह सभी त्यौहार और पूजा पाठ बड़े ही शिद्दत से करती है| वही हर साल की तरह इस बार भी नवरात्रि के मौके पर शिल्पा शेट्टी ने धूमधाम से माता रानी का पूजन किया और आज महाअष्टमी के बेहद खास मौके पर शिल्पा शेट्टी ने छोटी-छोटी कन्याओं को अपने आंगन में बुलाकर उन्हें भोजन करवाया और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया|

शिल्पा शेट्टी ने कन्या पूजन का यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है और इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा अपनी लाडली बेटी शमिशा की पूजा करते हुए और बड़े प्यार से उनके धोते हुए देखे जा सकते हैं| इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी की लाडली बेटी का क्यूट अंदाज देखते ही बन रहा है| शिल्पा शेट्टी का यह वीडियो इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है जिस पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं और अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं|

वही शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी कन्या पूजन के कुछ वीडियो शेयर किए हैं जिसमें एक्ट्रेस कन्याओं को देवी मां का रूप मानकर उन्हें भोजन कराते हुए और उनसे आशीर्वाद लेती हुई नजर आ रही है| कन्या पूजन के दौरान शिल्पा शेट्टी ने सभी कन्याओं को चुनरी उढ़ाकर उनके पांव छूकर आशीर्वाद लिए|


बता दे शिल्पा शेट्टी के पांव में चोट लगी है परंतु इसके बावजूद भी उन्होंने अपने हाथों से सभी कन्याओं को खाना परोसा और इस दौरान शिल्पा शेट्टी के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है| वही इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी के साथ उनकी मां भी नजर आ रही है| सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा शेट्टी ने कैप्शन में लिखा है कि,” मेरे घर की महागौरी के साथ कंजिका पूजन, सन ग्लासेस को आप नजरअंदाज नहीं कर सकते।’

शिल्पा शेट्टी के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं और जहां कई यूजर्स ने शिल्पा शेट्टी की बेटी की क्यूटनेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं वही काफी सारे लोगों ने इस वीडियो पर जय माता दी कमेंट कर एक्ट्रेस को नवरात्रि की शुभकामनाएं दिए हैं| शिल्पा शेट्टी के प्रोफेशनल वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस आखरी बार फिल्म निकम्मा में नजर आई थी | शिल्पा शेट्टी की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी|

By Anisha