बीते 90 के दशक के कुछ बेहद मशहूर और जानी-मानी बॉलीवुड अभिनेत्रियों में शामिल रहीं ऐक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भले ही काफी समय से फिल्मी दुनिया में सक्रिय रही हो, लेकिन उनकी लोकप्रियता पर इसका कोई भी असर नहीं पड़ा है और इसी वजह से आज शिल्पा शेट्टी किसी न किसी वजह से अक्सर खबरों और सुर्खियों में छाई रहती हैं| आज शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और उन्हें सोशल मीडिया के जरिए अक्सर तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए देखा जाता है और उसके अलावा अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी किसी भी अपडेट को भी सोशल मीडिया के जरिए ही शिल्पा शेट्टी अपने फैंस के साथ साझा करते हैं|

 

ऐसे में अब एक बार फिर से शिल्पा शेट्टी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बेहद पारंपरिक अंदाज में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार मनाती हुई नजर आ रही हैं| ऐसे में शिल्पा शेट्टी का यह वीडियो और उनके फैंस के बीच काफी तेजी से वायरल हो रहा है और यह वीडियो उनके फैंस के बीच काफी चर्चा का विषय भी बना हुआ है|

दरअसल, शिल्पा शेट्टी ने जो वीडियो शेयर किया हुआ है उसमें उन्होंने अपने बेटे वियान को बिल्कुल भगवान कृष्ण की तरह सजाया हुआ है| इस दौरान एक्ट्रेस के बेटे एक हरी कलर की आउटफिट में नजर आ रहे हैं, जिसके साथ अपने माथे पर उन्होंने एक मुकुट और गले में माला भी पहन रखी है और ऐसे में वह इस वीडियो में बहुत क्यूट दिख रहे हैं| बेटे वियान के अलावा इस वीडियो में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा भी नजर आ रही हैं, जो एक ओलिव ग्रीन कलर की ड्रेस पहने हुए नजर आ रही हैं और अपने भाई बहन की तरह ही वह भी इस वीडियो में गजब की प्यारी और खूबसूरत दिख रही है|

देखे वीडियो:

शिल्पा शेट्टी ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें एक्ट्रेस के बेटे दहीहंडी फोड़ते हुए नजर आ रहे हैं और फिर इसके बाद वह अपनी बहन समीशा और अन्य दोस्तों के साथ डांस करते हुए और जन्माष्टमी पर जमकर एंजॉय करते हुए नजर आए हैं| सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने कैप्शन में लिखा है-’हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की! गोकुलअष्टमी की शुभकामनाएं, आपको और आपके पूरे परिवार को।’

शिल्पा शेट्टी का शेयर किया गया यह वीडियो अब सोशल मीडिया के साथ-साथ इंटरनेट पर भी उनके फैंस के बीच काफी तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस भी इस वीडियो पर खूब प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं| इसके साथ-साथ एक्ट्रेस द्वारा शेयर किए गए वीडियो पर कमेंट करते हुए फैंस वियान और समीशा की क्यूटनेस की भी खूब तारीफें करते हुए नजर आ रहे हैं|

आपकी जानकारी के लिए बता दें, शिल्पा शेट्टी ने बीते साल 2009 में राज कुंद्रा के साथ शादी रचाई थी और फिर साल 2012 में सबसे पहली बार एक्ट्रेस ने एक बेटे को जन्म दिया था, जो कि वियान कुंद्रा है| और इसके बाद साल 2020 में शिल्पा शेट्टी एक बेटी की मां बनी थी, जिनका नाम एक्ट्रेस ने समीशा शेट्टी रखा है|

By Akash