एक्टिंग की दुनिया से जुड़े सितारों की लाइफस्टाइल बात करें तो हमारे सामने एक लग्जरीयस और दौलत-शोहरत से भरे रहन सहन की तस्वीर उभर कर आती है| ऐसा इसलिए क्योंकि हमेशा से बॉलीवुड और टीवी जगत के सितारों को काफी एन्जॉय करते और अपनी जिंदगी को पूरी तरह से एन्जॉय करते हुए जीते देखते आये हैं| पर बता दें के असल में यह कहानी थोड़ी सी अलग है| ऐसा इसलिए क्योंकि सितारे एक तरफ जहाँ ऑन स्क्रीन कई किरदारों में नजर आते हैं वहीँ दूसरी तरफ वो इनसे वो अपनी असल जिंदगी को भी बिलकुल परे रखते है|

बात करें अगर बड़े पर्दे या छोटे पर्दे के सितारों की तो कई ऐसे सितारों के नाम हमारे सामने आज भी आते रहते हैं जो के ऑनस्क्रीन और सोशल मीडिया पर तो काफी परिपूर्ण नजर आते हैं पर असल जिंदगी में ये भी आर्थिक तंगी जैसे हालातों से जूझ रहे होते हैं| और हम आपको बता दें के हमारी आज की यह पोस्ट इसी विषय पर होने वाली है जिसमे हम आपकों मशहूर शो भाभीजी घर पर है में लीड रोल प्ले कर चुकी एक्ट्रेस के बारे में कुछ बताने आ रहे हैं|

ये एक्ट्रेस कोई और नही बल्कि शिल्पा शिंदे हैं जिन्हें शो में अंगूरी भाभी के लीड रोल में देखा गया था| बता दें के शिल्पा नें अपने अंगूरी भाभी के रोल को बीते काफी वक्त पहले छोड़ दिया था| हालाँकि सोशल मीडिया पर शिल्पा शिंदे अब भी एक्टिव रहती हैं| और अभी हाल ही में अपने शेयर किये गये एक विडियो के चलते ये काफी सुर्ख़ियों में आ गयी है| विडियो की बात करें तो इसमें शिल्पा सभी फैन्स को काम करते रहने की सलाह दे रही है जिससे यह पता चल रहा है के इन दिनों शायद एक्ट्रेस के हालात ठीक नही है|

बात करें अगर विडियो की तो विडियो में कुर्ता पहने और सिर पर कैप लगाये एक कंस्ट्रक्शन साईट पर हाथ में ड्रिल मशीन लिए काम करती नजर आ रही है| इसमें इन्हें काफी मेहनत से पत्थरों और दीवारों को काटते देखा जा सकता है| साथ ही कैप्शन में शिल्पा नें लिखा है के लॉकडाउन हो गया जिस वजह से वो कंस्ट्रक्शन में घुस गयी| आगे एक्ट्रेस नें कहा के अगर किसी के पास भी कम नही है तो वह भी अपना फील्ड चेंज कर सकता है| बस पॉजिटिव रहे|

शिल्पा शिंदे के इस विडियो को देखने के बाद एक तरफ जहाँ फैन्स इन्हें देख हैरान और इन्हें लेकर काफी चिंतित है वहीँ दूसरी तरफ इनके कुछ फैन्स इनकी हिम्मत की काफी तारीफ भी करते नजर आ रहे हैं| फैन्स शिल्पा को विडियो के कमेंट्स में आल राउंडर और सुपरवुमन जैसे नेम्स से बुलाते नजर आ रहे हैं|

जानकारी के लिए बता दें के शिल्पा शिंदे नें अपने करियर के दौरान कई अन्य सीरिअल्स में काम किया है जिनमे हातिम और लापतागंज जैसे कुछ अन्य बेहद मशहूर शोज़ शामिल है| इनके अलावा शिल्पा के नाम पौराशपुर जैसी फेमस वेब सीरीज भी है जिसमे इन्होने दमदार अभिनय किया है| साथ ही कुछ बॉलीवुड फिल्मों में इन्हें बतौर साइड एक्ट्रेस और आइटम सोंग्स की एक्ट्रेस भी देखा जा चूका है|

By Anisha