टीवी पर प्रसारित होने वाले कुछ बेहद लोकप्रिय और मशहूर धारावाहिकों में शामिल सीरियल कुंडली भाग्य में प्रीता का किरदार निभाती नजर आई एक्ट्रेस श्रद्धा आर्य आज अपने खूबसूरत लुक्स और बेहतरीन एक्टिंग के दम पर घर-घर में लाखों दर्शकों के बीच की एक खास पहचान बना चुकी हैं, और इसी वजह से आज श्रद्धा आर्या का नाम टीवी इंडस्ट्री की कुछ सबसे जानी मानी और सक्सेसफुल अभिनेत्रियों में शामिल किया जाता है|

श्रद्धा आर्या की बात करें तो, पर्दे का निभाए गए अपने किरदार के दम पर आज एक्ट्रेस काफी ज्यादा पॉपुलर हो चुकी हैं और ऐसे में आज उनका एक तगड़ा फैनबेस मौजूद है, जिस कारण आज एक्ट्रेस से जुड़ी खबरें भी अक्सर फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी रहती है| ऐसे में अब एक बार फिर से श्रद्धा आर्य की पर्सनल लाइफ से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जो इन दिनों उनके फैंस के बीच काफी चर्चा का विषय बनी हुई है|

दरअसल, श्रद्धा आर्य ने अभी बीते कुछ समय पहले ही अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो शेयर किया है, जो इन दिनों उनके फैंस के बीच काफी तेजी से वायरल हो रहा है| ऐसा इसलिए क्योंकि एक्ट्रेस को इस वीडियो में अपने पेट को सहलाते हुए देखा जा सकता है|

इस वीडियो में उनका बेली एरिया काफी हद तक बेबी बंप जैसा दिख रहा है,लेकिन बाद में एक्ट्रेस ने वीडियो में अचानक से अपने पेट पर हाथ रखते हुए अपने पेट को अंदर कर लिया, जिसे देखने के बाद उनके फैंस जहां पहली बार में थोड़ी एक्साइटिड हुए, कि शायद आने वाले दिनों में श्रद्धा आर्या मां बनने जा रही हैं, लेकिन फिर एक्ट्रेस ने सभी को अचानक से हैरत में डाल दिया|

ऐसे में श्रद्धा आर्या के इस वीडियो को अब उनके फैंस ना केवल काफी पसंद करते हुए नजर आ रहे हैं बल्कि इसके साथ-साथ उनके इस वीडियो पर कमेंट करते हुए फैंस अपने रिएक्शन देते भी नजर आ रहे हैं| साथ ही श्रद्धा आर्या के इस वीडियो पर एक्टिंग और ग्लैमर की दुनिया से जुड़े कई सितारे भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं| आपको बताते चलें, इस वीडियो को शेयर करते हुए श्रद्धा आर्या ने कैप्शन के जरिए खुद यह बताया था कि वह प्रेग्नेंट नहीं है बल्कि उनका पेट सूज गया है|

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shraddha Arya (@sarya12)


आपकी जानकारी के लिए बता दें, श्रद्धा आर्या ने बीते साल 2021 में दिल्ली के नौसेना अधिकारी राहुल नागल के साथ शादी रचाई थी, लेकिन अपने कैरियर और पति की नौकरी के चलते यह दोनों अभी भी एक लोंग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहते हैं और ऐसे में जब भी इन्हे काम से वक्त मिलता है तो यह दोनों एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आते हैं|

अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो, टीवी इंडस्ट्री में काफी जबरदस्त लोकप्रियता हासिल करने के बाद अब श्रद्धा आर्य करण जौहर की अपकमिंग फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आने वाली हैं’, जिसमें उन्हें देखने का फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं| अगर इस फिल्म की बात करें तो, इसमें उनके साथ आलिया भट्ट और रणबीर कपूर सहित धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी जैसी सितारे भी नजर आने वाले हैं|

By Anisha