आज हमारी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी कई अभिनेत्रियां मौजूद है, जिन्होंने महज कुछ ही फिल्मों में नजर आकर लाखों दर्शकों के बीच खुद की एक तगड़ी पहचान बना ली है और कैरियर के मामले में भी अभिनेत्रियां काफी सक्सेसफुल हो चुकी हैं| ऐसे में आज की अपनी इस पोस्ट में भी हम बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी खूबसूरत लुक्स और क्यूट एक्सप्रेशन्स से लेकर ग्लैमरस अंदाज से लाखों फैंस के दिलों में खुद की एक खास पहचान बनाई है|

यह बॉलीवुड एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि श्रद्धा कपूर है, जिन्होंने साल 2010 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म तीन पत्ती से अपने करियर की शुरुआत की थी| लेकिन, इस फिल्म के रिलीज होने के लगभग 3 साल बाद जब उन्हें साल 2013 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म आशिकी 2 में देखा गया था, तो इसके बाद वो सबसे ज्यादा लाइमलाइट में नजर आई थी, जिसमें उन्हें आरोही नाम की एक सिंगर का किरदार निभाते हुए देखा गया था|

इसके बाद एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की एक विलन, साहो, बाघी और हाफ गर्लफ्रेंड जैसी एक से बढ़कर एक शानदार और बेहतरीन फिल्मों में देखा गया|  लेकिन, बीते साल 2020 के बाद से ही श्रद्धा कपूर फिल्मों में नजर नहीं आई है| हालांकि, श्रद्धा कपूर की लोकप्रियता पर इसका कोई भी असर नहीं पड़ा है और ना ही उनकी पापुलैरिटी में कोई भी गिरावट नजर आई है, बल्कि श्रद्धा कपूर ने तो कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस जैसे दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट को पीछे छोड़ दिया है|

जैसा कि हम सभी को पता ही है कि अब का जमाना सोशल मीडिया का है, और ऐसे में सोशल मीडिया पर फिल्मी दुनिया के लगभग सभी सितारे काफी सक्रिय नजर आते हैं| तो भला बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस इसमें कैसे पीछे रह सकती हैं|

पर, ध्यान देने वाली बात यह है कि सबसे चर्चित और मशहूर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के जहां से 66.6 मिलीयन फॉलोअर्स हैं, और कैटरीना कैफ की 64.5 मिलीयन फॉलोअर्स है| वही एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की इन दो मशहूर और बेहद सक्सेसफुल अभिनेत्रियों को सोशल मीडिया फॉलोअर्स के मामले में पीछे छोड़ चुके हैं, और आज श्रद्धा कपूर के सोशल मीडिया पर 72.4 मिलीयन फॉलोवर्स है|

श्रद्धा कपूर बॉलीवुड में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के बाद दूसरी सबसे अधिक ज्यादा फॉलो की जाने वाली एक्ट्रेस है, क्योंकि आज प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम पर 78 मिलीयन फॉलोअर्स मौजूद है| हालांकि, यह भी एक ध्यान देने वाली बात है कि प्रियंका चोपड़ा आज केवल बॉलीवुड तक ही सीमित नहीं है, बल्कि आज वह एक ग्लोबल स्टार के रूप में अपनी पहचान रखते हैं|

आपकी जानकारी के लिए बता दें, एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा सबसे ज्यादा इसलिए पसंद किया जाता है, क्योंकि वह अन्य एक्ट्रेस की तरह सोशल मीडिया पर शो ऑफ करती नजर नहीं आती है बल्कि, श्रद्धा कपूर को तो सोशल मीडिया पर अपनी रोजमर्रा की क्यूट और खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए देखा जाता है, जो उनके फैंस को भी बेहद पसंद आते हैं| साफ तौर पर हम ऐसा कह सकते हैं कि फैंस को श्रद्धा कपूर का सादगी भरा डाउन टू अर्थ स्वभाव पसंद आता है|

By Akash