बीती 3 सितंबर, 2022 की तारीख को हमारे हिंदी फिल्म जगत के दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर ने अपना 70वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था और ऐसे में जन्मदिन के खास मौके पर अभिनेता को इंडस्ट्री के तमाम मशहूर सितारों के साथ-साथ उनके लाखों फैंस ने भी ढेरों बधाइयां और शुभकामनाएं दी हैं|

वहीं दूसरी तरफ, शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर और बेटे सिद्धांत कपूर ने अपने पिता के जन्मदिन को घर पर ही बेहद शानदार अंदाज में सेलिब्रेट किया है, और अपने पिता के बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरों को एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए शेयर किया है, जिसे उनके फैंस खूब पसंद करते हुए नजर आ रहे हैं और इसके साथ साथ शक्ति कपूर को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए नजर आ रहे हैं|

शक्ति कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरों को श्रद्धा कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर किया है, जिसमें शेयर की गई पहली तस्वीर में शक्ति कपूर अपने केक के सामने बैठे हुए नजर आ रहे हैं, और इसमें उनके साथ उनकी बेटी श्रद्धा कपूर और बेटे सिद्धांत कपूर भी साथ नजर आ रहे हैं| इसके अलावा दूसरी तस्वीर में शक्ति कपूर अपने बर्थडे केक के सामने बैठे हुए नजर आ रहे हैं|

इस दौरान शक्ति कपूर जहां एक ब्लैक कलर की आउटफिट पहने हुए नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ श्रद्धा कपूर को एक पीच कलर की टॉप और ब्लू जींस पहने हुए देखा जा सकता है| साथ ही अगर सिद्धांत की बात करें तो, उन्हें इस दौरान एक ब्लू कलर की आउटफिट में देखा जा सकता है| इन तस्वीरों को शेयर करते हुए श्रद्धा कपूर ने कैप्शन में लिखा है-’हैप्पी बर्थडे बापू! आशा है मैं आपको उसका आधा भी गौरव महसूस करा पाऊं, जितना आपने मुझे कराया है!’

इन तस्वीरों में नजर आई एक और चीज जिसमें सबसे ज्यादा फैंस का ध्यान आकर्षित किया है, वह शक्ति कपूर का बर्थडे केक है, क्योंकि इसे शक्ति कपूर के लिए ऑर्डर पर काफी खास तरीके से डिजाइन और कस्टमाइज कराया गया है और इस केक को बनाने में कितनी मेहनत की गई है, इस बात का अंदाजा तो आप खुद ही केक को देखकर लगा सकते हैं|

दरअसल, अभिनेता शक्ति कपूर के इस बर्थडे केक को उनकी पॉपुलर कैरेक्टर क्राईम मास्टर गोगो से इंस्पायर किया गया है, और इसी वजह से उनके इस बर्थडे केक में उनके साथ साथ उनके निभाए गए मास्टर गोगो के किरदार के सपोर्टिंग करेक्टर्स भी केक पर नजर आ रहे हैं| केक पर मौजूद कैरेक्टर्स के साथ-साथ शक्ति कपूर के केक पर साइड में गन के डिजाइन भी बने हुए हैं|

आपकी जानकारी के लिए बता दें, शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उन्हें सोशल मीडिया के जरिए अक्सर तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए देखा जाता है, जिस वजह से वह अपने फैंस के साथ कनेक्टेड भी रहते हैं और ऐसे में सोशल मीडिया पर उनकी काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग भी मौजूद है|

हालांकि, शक्ति कपूर भी सोशल मीडिया पर मौजूद हैं|लेकिन, वह अपने अकाउंट पर इतने अधिक एक्टिव नहीं रहते हैं|

By Anisha