बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित अपनी बेहतरीन अदायगी के साथ-साथ अपने खूबसूरती और प्यारी सी मुस्कान के लिए भी जानी जाती हैं| माधुरी दीक्षित इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने अपने अभिनय के दम पर दर्शकों के दिलों पर राज किया है और भले ही काफी समय से माधुरी दीक्षित फिल्मी पर्दे से दूर है परंतु उनकी लोकप्रियता जरा भी कम नहीं हुई है और आज भी माधुरी दीक्षित की एक झलक पाने के लिए उनके प्रशंसक बेकरार रहते हैं|

माधुरी दीक्षित फिल्मों में कम ही नजर आती है परंतु वह टीवी इंडस्ट्री पर काफी सक्रिय हैं और वो टीवी के कई पॉपुलर और चर्चित डांस रियलिटी शो में जज की भूमिका में नजर आती है| वही इन दिनों माधुरी दीक्षित टीवी के बेहद पॉपुलर डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा सीजन 10 को लेकर काफी ज्यादा चर्चाओं में बनी हुई है| दरअसल इस डांस रियलिटी शो में माधुरी दीक्षित एक बार फिर से जज की भूमिका में नजर आएंगी और ऐसे में माधुरी दीक्षित के फैंस उन्हें इस रियलिटी शो में देखने के लिए काफी एक्साइटेड है|

माधुरी दीक्षित की सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग भी काफी शानदार है और माधुरी दीक्षित एक एक्टिव सोशल मीडिया यूजर्स भी हैं| माधुरी दीक्षित अक्सर ही अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चाओं में बनी रहती है और वही बात करें अदाकारा की पर्सनल लाइफ की तो इन्होंने साल 1999 डॉक्टर श्रीराम नेने के साथ शादी रचाई थी|

वही माधुरी और डॉक्टर श्रीराम नेने दो बेटों के पेरेंट्स हैं जिनके नाम अरिन नेने और रेयान नेने हैं। माधुरी दीक्षित के पति डॉक्टर श्रीराम नेने वैसे तो लाईमलाईट से कोसों दूर ही रहना पसंद करते हैं हालांकि वह भी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और अक्सर ही अपनी और अपनी फैमिली की तस्वीरें प्रशंसकों के साथ शेयर करते रहते हैं|

माधुरी दीक्षित और डॉक्टर श्रीराम नेने की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत जोड़ियों में से एक है और इस कपल की शादी को आज कई साल हो चुके हैं परंतु इतने सालों के बाद भी इन दोनों के बीच वही प्यार और अंडरस्टैंडिंग बरकरार है| सोशल मीडिया पर भी यह दोनों एक दूसरे पर प्यार लुटाने का एक भी मौका नहीं गवाते| माधुरी दीक्षित और डॉक्टर श्रीराम नेने एक दूसरे के लिए परफेक्ट लाइफ पार्टनर साबित हुए हैं |

3 सितंबर 2022 को डॉक्टर श्रीराम नेने ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से माधुरी दीक्षित की प्यारी सी थ्रोबैक तस्वीर साझा की है| इस तस्वीर में माधुरी दीक्षित अपने दोनों बेटों के साथ समंदर किनारे बालू की रेत पर खेलती हुई दिखाई दे रही है| इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि माधुरी दीक्षित के बड़े बेटे ने खुद को रेत से पूरी तरह ढका हुआ है |

वही दूसरा बेटा कैमरे के सामने बेहद क्यूट अंदाज में पूछ देता हुआ नजर आ रहा है| डॉ श्रीराम ने ने ने इस प्यारी सी तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि, ”समुद्र तट की हरकतें, कोई और”| सोशल मीडिया पर जैसे ही यह तस्वीर सामने आई वैसे ही वायरल हो गई है और इस पोस्ट पर माधुरी दीक्षित के फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं | लोगों को मां बेटों के बीच की यह खास बॉन्डिंग बेहद पसंद आ रही है|

By Anisha