इन दिनों हमारे देश में शादियों का सीजन चल रहा है, जिस वजह से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ का ही कई छोटी पर्दे से जुड़े सितारों की शादी की खबरें में इन दिनों काफी ट्रेंडिंग में चल रही है| अभी हाल ही में बीती 14 अप्रैल, 2022 की तारीख को बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधे थे, और अब एक और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सेलिब्रिटी शादी से जुड़ी खबरें सामने आ रही हैं, जिनकी शादी की कुछ तस्वीरें हम आपको अपनी आज की इस पोस्ट के जरिए दिखाने जा रहे है…

यह फेमस सेलिब्रिटी कोई और नहीं बल्कि, टीवी के फेमस रियलिटी शो बिग बॉस के कंटेस्टेंट रह चुके बेहद मशहूर और लोकप्रिय पंजाबी सिंगर मिलिंद गाबा है, जिन्होंने अपनी लोंग टाइम गर्लफ्रेंड प्रिया बेनीवाल के साथ शादी कर ली है, और ऐसे में मिलिंद गाबा अब सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरते नजर आ रहे हैं|

आपकी जानकारी के लिए बता दें, मिलिंद गाबा ने अपनी गर्लफ्रेंड प्रिया बेनीवाल के साथ बीती 16 अप्रैल, 2022 की तारीख को शादी रचाई थी, जिसके बाद आज 17 अप्रैल की तारीख को मिलिंद गाबा ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी शादी की तस्वीरों को शेयर करते हुए, अपने फैन्स के साथ अपनी शादी की अपडेट शेयर की है|

इन शादी की तस्वीरों में मिलिंद गाबा और प्रिया बेनीवाल एक लविंग कपल के रूप में एक साथ वाकई बेहद खूबसूरत और प्यारे दिख रहे हैं, जिस वजह से फैंस का इन तस्वीरों से नजर हटाना भी मुश्किल हो गया है| बताते चलें, शादी की इन तस्वीरों में एक तरफ जहां मिलिंद गाबा एक गोल्डन कलर की शेरवानी पहने हुए बेहद हैंडसम लुक में नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उनकी पत्नी बन चुकी गर्लफ्रेंड प्रिया बेनीवाल सुर्ख लाल लहंगे में गजब की खूबसूरत और प्यारी दिख रही हैं|

शादी की इन तस्वीरों को मिलिंद गाबा ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए शेयर किया है| इसके साथ उन्होंने कैप्शन में प्रिया बेनीवाल को अपनी पूरी दुनिया बताया है| और इसके साथ साथ उन्होंने लिखा है कि वह प्रिया बेनीवाल के साथ 16/04/2022 से लेकर अनंत समय तक रहना चाहते हैं|

अभी मिलिंद गाबा की शादी की इन तस्वीरों को सामने आए 1 घंटे से भी कम वक्त हुआ है, और इतने कम वक्त नहीं यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुई है| जिस वजह से इन तस्वीरों पर लाखा लाइक्स नजर आने लगे हैं और फैन्स भी अब इन सितारों को शादी की बधाइयां और आगे के जीवन की शुभकामनाएं देते हुए भी नजर आ रहे हैं| बताते चलें, मिलिंद गाबा ने प्रिया बेनीवाल के साथ दिल्ली में शादी रचाई है|

जानकारी के लिए बता दें, शादी से पहले मिलिंद गाबा ने प्रिया को बीते तकरीबन 3 सालों तक डेट किया था, जिसके बाद 16 अप्रैल को आखिरकार इन दोनों ने अपने रिश्ते को शादी तक पहुंचाने का निर्णय लिया है|

बताते चलें, यहां मिलिंद गाबा एक फेमस सिंगर हैं, वहीं दूसरी तरफ उनकी वाइफ प्रिया बेनीवाल एक फेमस युटयुबर और ब्लॉगर के रूप में अपनी पहचान रखती हैं, जो सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर है|

By Akash