रामानंद सागर की रामायण एक पौराणिक सीरियल के रूप में काफी अधिक मशहूर हुआ था और एक वक्त ऐसा हुआ करता था जब लोग इस सीरिअल के अगले एपिसोड का दर्शक बेहद बेसब्री से इंतज़ार भी किया करते थे| ऐसे में इस शो के पात्रों को भी दर्शकों के बीच काफी अच्छी पहचान मिली हुई थी| और ऐसे में आज की अपनी इस पोस्ट में हम इसी शो के एक बेहद मुख्य पात्र के बारे में बात करने जा रहे हैं जो के कोई और नही बल्कि भगवान श्री राम के किरदार को निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल हैं|

अरुण गोविल की बात करें तो हम आपको बता दें के इनका जन्म 12 जनवरी, 1958 को हुआ था और आज इनकी उम्र पूरे 62 साल हो चुकी है| और अरुण गोविल नें भगवान राम के इस किरदार को जिस ख़ूबसूरती के साथ निभाया था वो वाकई काबिल-ए-तारीफ था और शायद यही कारण रहा के आज भी लाखों लोगों के दिमाग में भगवान राम का नाम सुनते ही एक बार जरूर अरुण गोविल की छवि आ जाती है|

वही  कुछ खबरों में तो ऐसा भी सुनने को मिला था के जब यह धारावाहिक प्रसारित हुआ करता था तब अरुण को असल जिंदगी में भी लोग भगवान राम का दर्जा देने लगे थे और कई लोग उनके चरण स्पर्श भी करने लगे थे| पर अरुण ने उस वक्त का भी खुलासा किया था जब राम के किरदार के लिए इन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था|

अरुण नें एक इंटरव्यू बताया था के शो के निर्माताओं और निर्देशकों नें उन्हें सिर्फ उनकी मुस्कराहट की वजह से रखा था| अरुण नें बताया के इस रोल को पाने में सूरज बडजात्या नें उनकी मदद की थी और उन्होंने ही अरुण को आईडिया दिया था के रोल को पाने में वो अपनी मुस्कराहट का इस्तेमाल कर सकते है|

अरुण नें अपने लुक्स के टेस्ट के दौरान कुछ ऐसा ही किया और फिर क्या उन्हें अपनी मुस्कराहट के जरिये ही राम का किरदार मिल गया|पर रामानंद सागर रामायण में अरुण गोविल को कास्ट क्यों नही करना चाहते थे इसके पीछे भी एक वजह थी जो के बेहद दिलचस्प भी है| तो चलिए हम आपको बताते हैं वो सबसे मुख्य वजह जिसके चलते रामानंद सागर अरुण गोविल को राम का किरदार नही दे रहे थे|

रामानंद सागर को यह बात पता चल गयी थी के अरुण को स्मोकिंग की बुरी लत है और ऐसे में वो भी दुविधा में पड़ गये थे| और यह बात सही भी थी क्योंकि भगवान राम का किरदार निभाना भी अपने आप में एक बहुत बड़ा विषय है और ऐसे किरदार को निभाने वाले शख्स को स्मोकिंग जैसी क्रियाएं शोभा भी नही देती|

इसीलिए अरुण को वो भगवान राम का किरदार नही दे रहे थे| हालाँकि अरुण भी पीछे हटने वालों में से नही थे|और इसके बाद अरुण नें भी ठान ली के वो भगवान राम के इस किरदार को जरूर करेंगे और अपने इस रोल के चलते अरुण नें अपनी सालों की स्मोकिंग की बुरी लत को भी त्याग दिया  और भगवान राम के सबसे मशहूर किरदार के रूप में नजर आये और खूब पॉपुलैरिटी हांसिल किये |

 

By Akash