बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की एक बेहद खूबसूरत और जानी-मानी अभिनेत्री होने के साथ-साथ दिग्गज अभिनेता रहे शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी के रूप में भी अपनी पहचान रखने वाली एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इंडस्ट्री की कुछ ऐसी अभिनेत्रियों में शामिल है, जिन्हें बॉलीवुड की कुछ ही फिल्मों में देखा गया है पर इनकी कैरियर में शामिल ये कुछ फिल्में बेहद शानदार और सफल रहीं है, और इसी वजह से आज सोनाक्षी सिन्हा लाखों फैंस के दिलों पर राज करती हैं|

ऐसे में सोनाक्षी सिन्हा की प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी खबरों की वजह से भी काफी खबरों और सुर्खियों में बनी रहती हैं| पर्सनल लाइफ की बात करें तो, सोनाक्षी सिन्हा बीते काफी लंबे वक्त से फेमस एक्टर और मॉडल जहीर इकबाल के साथ अपने लव अफेयर की खबरों की वजह से लगातार चर्चाओं में बनी हुई थी, और कई बार उन्हें इंटरव्यूज में जहीर इकबाल को अपना दोस्त ही बताते हुए देखा गया है|

पर, अब सोनाक्षी सिन्हा को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है, जो कि उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी हुई है और ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट में हम किसी विषय पर बात करने जा रहे हैं…

दरअसल, एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, और इन्हीं तस्वीरों के सामने आने के बाद एक्ट्रेस खूब सुर्खियां बटोरती नजर आ रही है| ऐसा इसलिए क्योंकि सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अपनी सगाई की अपडेट फैंस के साथ शेयर की है, जिसमें उन्हें अपनी खूबसूरत सी इंगेजमेंट रिंग को फ्लौंट करते हुए देखा जा सकता है|

अपनी शेयर की गई इन तस्वीरों में सोनाक्षी सिन्हा हमेशा की तरह गजब की खूबसूरत और प्यारी दिख रही हैं, और अपनी इन तीनों की तस्वीरों में उन्हें एक क्यूट स्माइल देते हुए देखा जा सकता है| इन तस्वीरों में सोनाक्षी सिन्हा की ब्लू कलर डेनिम ड्रेस में नजर आ रही हैं, जिसमें उन्हें अपने पार्टनर के कंधों पर हाथ रखे हुए पोज़ देते देखा जा सकता है| इन तस्वीरों में सोनाक्षी सिन्हा के चेहरे पर एक अलग सी ख़ुशी और ग्ल साफ तौर पर देखा जा सकता है|

सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी इन तस्वीरों को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर किया है, और इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने कैप्शन के जरिये बताया है कि उनके लिए यह एक बड़ा दिन है| आगे उन्होंने बताया है कि उनकी कुछ सबसे बड़े सपनों में एक बड़ा सपना सच होने जा रहा है, जिसे वह सभी के साथ शेयर करने का इंतजार नहीं कर सकती| आगे उन्होंने लिखा है कि वो इस बात का यकीन नहीं कर पा रही है कि ये SO EZI था !!

एक्टर सोनाक्षी सिन्हा द्वारा शेयर की गई ये तस्वीरें इन दिनों उनके फैंस द्वारा बेहद पसंद की जा रही है, और इसी वजह से उनकी इन तस्वीरों पर उनके फैंस जमकर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं| इसके साथ ही सोनाक्षी सिन्हा के फैंस उनकी इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए उन्हें इस खास दिन की ढेरों बधाइयां और शुभकामनाएं देते भी नजर आ रहे हैं|

By Akash