फिल्म जगत के सितारे अपनी पर्सनल लाइफ और खासतौर पर अपनी लव लाइफ को लेकर खबरों और सुर्ख़ियों में देखे जाते हैं| और ऐसा सिर्फ आज से नही है बल्कि गुज़रे वक्त के सितारों के साथ भी होता था| ऐसे ही एक अभिनेता से जुडी कहानी आज हम आपको बताने जा रहे हैं| ये कोई और नही बल्कि अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा है जो गुज़रे वक्त में रीना रॉय संग अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी अधिक चर्चाओं में आ गये थे| हालाँकि उन दिनों इन दोनों का रोश्ता काफी अधिक सुर्ख़ियों में रहा था पर फिर भी ये दोनों एक न हो पाए और न ही इनकी शादी हुई| पर आज भी बेटी सोनाक्षी और पिता शत्रुघ्न के अकाउंट पर आज भी कभी न कभी रीना रॉय का ज़िक्र नजर आ ही जाता है|

कभी कभी ऐसा भी प्रतीत होता है के इन दोनों सितारों के चलते सोनाक्षी भी सुर्ख़ियों में रहती है और कई बार तो ऐसे भी कमेंट्स नजर आ जाते हैं जिनमे लोगों का ऐसा कहना होता है के सोनाक्षी का चेहरा रीना रॉय से मिलता है| वहीँ रीना रॉय की कहें तो इन बातों पर इन्होने भी अपनी प्रतिक्रिया ज़ाहिर की थी|

बता दें के शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय की जोड़ी एक वक्त इंडस्ट्री की कुछ सबसे पॉपुलर जोड़ियों में शामिल हो गयी थी और इन दोनों नें एक साथ कई हिट्स और सुपरहिट्स में एक साथ काम भी किया है| और उसी दौरान फ़िल्में करते करते कब ये दोनों एक दुसरे के करीब आ गये इसका इन्हें आभास भी नही हुआ और फिर वक्त के साथ ये दोनों एक दुसरे से प्यार भी करने लगे| हालाँकि इन दोनों की प्रेम कहानी सफल नही हो सकी और इनका रिश्ता शादी तक नही पहुँच पाया|

बता दें के उन दिनों पहले रीना रॉय की ही शादी किसी अन्य संग हो गयी थी जिसके बाद शत्रुघ्न सिन्हा नें भी जिन्दगी में आगे बढने का फैसला लिया और पूनम सिन्हा संग शादी रचा ली|

शत्रुघ्न सिन्हा इस शादी से कुल 3 बच्चों के पिता बने जिनमें इनके दो जुड़वाँ बेटे लव और कुश सहित बेटी सोनाशी सिन्हा शामिल है| इनमे बेटी सोनाक्षी सिन्हा और बेटे लव सिन्हा जहाँ फिल्म जगत में कदम रख चुके है वही कुश अभी एक्टिंग से दूर है और बिजनेस फील्ड में मन लगा रहे है|

सोनाक्षी सिन्हा की बात करें तो कई बार उनके उपर ऐसे कमेंट्स किये जा चुके है के उनकी शक्ल काफी हद तक रीना रॉय से मिलती है और इस बात पर नाराज़गी जाहिर करते हुए एक्ट्रेस नें कई बार लोगों को मुहतोड़ जवाब भी दिया है| एक्ट्रेस को ऐसा कहते सुना गया है के उनका चेहरा अगर किसी पर जा सकता है तो वो बस उनकी माँ पूनम सिन्हा है|

वहीँ बात करें अगर शत्रुघ्न सिन्हा की तो इनके सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की गयी तस्वीरों के कमेंट्स में भी रीना रॉय का ज़िक्र देखने को मिलता है| हालाँकि अभिनेता ऐसी फ़िज़ूल बातों पर अधिक कोई प्रतिक्रिया देते नजर नही आते हैं और इनके अक्नुसार लोगों को जो भी समझना है समझे उन्हें इन बातों से कोई फर्क नही पड़ता|

By Akash