अपनी बेहतरीन ड्रेसिंग सेंस और स्टाइलिंग की वजह से अक्सर खबरों सुर्खियों में रहने वाली हमारी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की बेहद खूबसूरत और जानी-मानी एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों अपनी प्रेगनेंसी से जुड़ी खबरों की वजह से काफी सुर्खियां बटोर रही हैं| सोनम कपूर की बात करें तो, आने वाले दिनों में जल्द ही एक्ट्रेस मां बनने जा रही हैं, और ऐसे में इन दिनों सोनम कपूर अपने प्रेग्नेंसी के दिनों को जमकर इंजॉय करती हुई नजर आ रही हैं|

हर एक मां बनने वाली लड़की की तरह सोनम कपूर भी इन दिनों अपने आने वाले बच्चे को लेकर काफी एक्साइटेड है, और इसी बीच लंदन में सोनम कपूर की गोद भराई भी हुई है, इसमें अपनी बहन रिया कपूर के साथ उन्होंने अपने कुछ करीबी दोस्तों को शामिल किया था|
ऐसे में अब सोनम कपूर की इसी बेबी शावर सेरिमनी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है, जो अब उनके फैंस के बीच काफी तेजी से वायरल हो रही हैं और ऐसे में आज की अपनी इस पोस्ट के जरिए हम आपको सोनम कपूर की यही तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं, और इन्हीं के बारे में बात करने जा रहे हैं…

सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों की बात करें तो, इनमें आपको देख सकते हैं कि किस तरह सोनम कपूर ने अपनी बेबी शावर सेरेमनी के लिए काफी अच्छी तरीके से सभी चीजों को ऑर्गेनाइज किया था| सोशल मीडिया पर सोनम कपूर ने जो तस्वीरें शेयर की थी, उनमें उन्होंने डेकोरेशन से लेकर खाने तक की सभी तस्वीरों को शेयर किया था| तस्वीरों के अलावा सोनम कपूर की इस गोद भराई का एक विडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस अपनी फ्रेंड्स के साथ जमकर अपनी पार्टी को इंजॉय करते हुए नजर आ रही हैं|

सोनम कपूर को अपनी इन गोद भराई की तस्वीरों में एक पिंक कलर की मैक्सी ड्रेस में देखा गया था, जिसके साथ अपने लुक्स को कंपलीमेंट करने के लिए सोनम कपूर ने गोल्डन इयररिंग्स को कैरी किया था| अपने इस लुक में सोनम कपूर ना केवल खूबसूरत और स्टाइलिश दिख रही थी, बल्कि इसके साथ साथ इस दौरान वह अपने बेबी बम्प फ्लौंट करते हुए काफी कॉन्फिडेंट अंदाज में भी नजर आई थी|

सोनम कपूर की तस्वीरें जबसे सोशल मीडिया पर सामने आई है, उसके बाद से ही ये फैंस के बीच काफी तेजी से वायरल होती हुई नजर आ रहे हैं, जिस पर एक्ट्रेस के फैंस जमकर पर लुटाते हुए नजर आ रहे हैं| और इसके साथ साथ उनकी इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए उनके फैंस उनकी ढेरों तारीफें करते और अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं|


सोनम कपूर के साथ-साथ उसकी बहन रिया कपूर और उनके पति आनंद आहूजा ने भी अपनी इंस्टाग्राम में अकाउंट की स्टोरी के जरिये इस बेबी शावर सेरेमनी की कुछ तस्वीरों को शेयर किया है| इनके साथ ही सोनम कपूर की कुछ फ्रेंड्स ने भी सोशल मीडिया पर गोद भराई की कुछ तस्वीरें को साझा किया है|


बताते चलें, एक्ट्रेस सोनम कपूर ने बीते साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी रचाई थी, और अपनी शादी के तकरीबन 4 सालों बाद अब आखिरकार एक्ट्रेस मां बनने जा रही हैं|

By Anisha