बीते 9 जून की तारिख को बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर नें अपना 36वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया और इस ख़ास मौके पर फिल्म जगत के कई नामी चेहरे उन्हें इस ख़ास मौके पर उन्हें बर्थडे की शुभकामनाएं देते नजर आये| सोशल मीडिया पर सोनम कपूर काफी ट्रेंड कर रही थी और इनके तमाम फैन्स भी इन्हें जन्मदिन की बधाइयां देते नजर आये थे| और इसी बीच एक ऐसा भी पोस्ट नजर आया जो के सोनम के लिए काफी ख़ास था और यह पोस्ट भी इन्हें जन्मदिन की बधाई देने के लिए ही किया गया था|

बता दें के वह पोस्ट किसी और नें नही बल्कि पापा अनिल कपूर नें खुद अपनी लाडली बेटी सोनम के लिए किया था| पोस्ट की बात करें तो पिता अनिल नें पोस्ट में बेटी की एक बेहद क्यूट सी बचपन की तस्वीर शेयर की थी| इस तस्वीर में सोनम की उम्र काफी कम है और यह उनके बचपन के दिनों की जन्मदिन की एक तस्वीर है|

वहीँ अगर सोनम की कहें तो बचपन की इस तस्वीर में एक्ट्रेस काफी क्यूट लग रही हैं| इसमें इन्हें दो पोनी टेल्स बांधे देखा जा सकता है और शेयर की गयी फोटो में वो काफी खुश भी लग रही है| और अगर बात करें अनिल कपूर की तो इन्हें डार्क पर्पल रंग की शर्ट में देखा जा सकता है जिसके साथ उन्होंने काली रंग की एक हैट भी पहनी हुई है| तस्वीर में अनिल अपनी लाडली बेटी को देखते नजर आ रहे है|

इसके साथ ही बता दे के तस्वीर को शेयर करते हुए सोनम के लिए पिता अनिल नें खूबसूरत कैप्शन भी दिया है जिसमे वो लिखते है के एक माता पिता के लिए हर रोज़ अपने बच्चे को बढ़ते हुए देखना एक सपने को सच होता हुए देखने जैसा है| और निश्चित रूप से वो एक भाग्यशाली पिता है| आगे अनिल नें लिखा के आनंद और बेटी सोनम दोनों स्वास्थ्य और सुरक्षित है और वो जल्द ही बेटी के घर आने का इंतज़ार कर रहे हैं| आगे बेटी को जन्मदिन की बधाइयां देते हुए अनिल नें लिखा के वो सोनम को बेहद प्यार करते हैं और शादी के बाद उन्हें काफी मिस भी करते है|

बता दें के साल 1985 में अनिल कपूर के घर जन्मी सोनम फिल्म जगत में भी कदम रख चुकी हैं| हालाँकि उनका करियर कुछ ख़ास नही चला जिसके बाद शादी करके वो सेटल हो चुकी है और आज एक खुशहाल शादिशुदा जिंदगी बिता रही हैं| बता दें के सोनम नें आनंद आहूजा संग शादी रचाई थी जो के एक नामी और कामयाब बिजनेसमैन है और आज इनकी इस शादी को 3 साल हो चुके हैं|

सोनम भले ही फिल्म जगत में अधिक कामयाबी हासिल न कर पायी हो पर असल जिंदगी में आज भी इनके लाखों में चाहने वाले मौजूद है| इस बात का अंदाज़ा इनके सोशल मीडिया एकाउंट्स को ही देखकर लगाया जा सकता है जहाँ पर इनके फालोवर्स को देखकर ही इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है|

सोनम सोशल मीडिया पर काफी अधिक फेमस इसलिए भी है क्योंकि अक्सर ही अपने अनोखे स्टाइल स्टेटमेंट और ड्रेसिंग सेंस के लिए ये ट्रेंड करती रहती हैं|

By Akash