बॅालीवुड अभिनेता अनिल कपूर की बेटी और जानी मानी बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अपनी शादी के बाद मुंबई में नही बल्कि लन्दन में रहती है| सोनम की बात करें तो इनकी शादी एक बिजनेसमैन आनंद आहूजा संग हुई है और शादी के कुछ सालों बाद ही सोनम लंदन में शिफ्ट हुई थी| लंदन में सोनम अपने आलिशान बंगले में रहती है जो के लंदन के नॉटिंग हिल इलाके में बना हुआ है| इस इलाके की बात करे तो लंदन के पोश इलाकों में इसकी गिनती की जाती है| वहीँ नगर बात करें सोनम और आनंद के आलिशान बंगले की तो इसे भी कपल नें बेहद ख़ूबसूरती से सजाया हुआ है|

अभी हाल ही में सोनम कपूर का एक इंटरव्यू सामने आया था जिसमे एक्ट्रेस नें बताया था के लंदन में वो खुद ही घर का अधिकतर काम सम्भालती है जिनमे कुकिंग और क्लीनिंग से लेकर घर के अन्य काम शामिल है| बता दें के बीते एक लम्बे वक्त से सोनम भारत नही लौटी है और ऐसे में परिवार के अन्य लोगों और फ्रेंड्स को भी वो काफी मिस करती है| हालाँकि लंदन में भी वो अपनी लाइफ काफी एन्जॉय कर रही है|

सोनम नें आगे बताया था के लंदन में वो घर के कामों को करने के साथ साथ खुद ही शौपिंग वगैरह भी करने जाती है और इसके अलावा घर की ग्रोसरी वगैरह भी वो खुद ही खरीदती हैं| वहीँ दूसरी तरफ सोनम अक्सर ही अपने स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर सुर्ख़ियों में नजर आ जाती है और इसके अलावा इनकी तस्वीरें भी अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती रहती है| इसके साथ साथ बता दें के सोनम फैन्स के साथ कई बार अपनी मैरीड लाइफ को भी शेयर करती नजर आती है|

सोनम नें इंटरव्यू में आगे यह भी बताया के यह लॉकडाउन की वजह से ही मुमकिन हो पाया है के उन्हें आनंद के साथ वक्त गुज़ारने का मौका मिला| नही तो आनंद अक्सर काम के चलते बाहर ही रहते थे| और ऐसे में एक दुसरे के साथ वक्त गुज़ारने के साथ इन्हें एक दुसरे को समझने का भी मौका मिला|

बीते दिनों की कहें तो अपने पति आनंद आहूजा के जन्मदिन के मौके पर सोनम कपूर नें काफी मेहनत की थी और उन्होंने उसके लिए तकरीबन 15 दिनों पहले से सरप्राइज भी प्लान किया था| वहीँ आनंद की कहें तो वो भी सोनम का ख़ासा ख्याल रखते हैं और उनकी कई छोटी बड़ी ख्वाहिशों को भी वो अक्सर पूरा करते नजर आते है|

जानकारी के लिए बता दें के सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी 8 मई, 2018 को हुई थी और ऐसे में अभी बीते मई के महीने में ही कपल अपनी तीसरी सालगिरह मनाता भी नजर आया था जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी देखने को मिली थी|

वहीँ अगर सोनम के बॉलीवुड करियर की बात करें तो हम आपको बता दें के इन्होने फिल्म सांवरिया के जरिये साल 2007 में बॉलीवुड में कदम रखा था जिसके बाद रांझणा, भाग मिल्खा भाग और नीरजा जैसी कुछ फिल्मों में सोनम नजर आई|साथ ही बता दें के आने वाले वक्त में सोनम दोबारा से कमबैक करने वाली है और ऐसी खबरें है के फिल्म ब्लाइंड में ये नजर आने वाली है|

By Anisha