बॉलीवुड की फैशन क्वीन कही जाने वाली सोनम कपूर इन दिनों अपना मेटरनिटी पीरियड एंजॉय कर रही है और बहुत जल्द ही सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा अपने पहले बच्चे का वेलकम करने वाले हैं| सोनम कपूर इन दिनों सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय नजर आ रही है और वह आए दिन अपनी मेटरनिटी फोटोशूट और बेबी बंप की तस्वीरें अपने प्रशंसकों के साथ साझा करती रहती है|

वही इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा के साथ अपना बेबीमून पीरियड एंजॉय कर रही है और हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपने बेबीमून की कुछ तस्वीरें और वीडियोस भी शेयर की थी जो कि अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है|

सोनम कपूर ने अपने बेबीमून की जो तस्वीरें और वीडियोस पोस्ट किया है उसमें सोनम कपूर येलो रंग की शर्ट में बला की खूबसूरत नजर आ रही है और अभिनेत्री ने गोल्डन हूप इयररिंग्स और नेकलेस से अपने लुक को कंप्लीट किया है| सामने आई तस्वीरों में सोनम कपूर के चेहरे पर प्रेगनेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है और वही अभिनेत्री के पति आनंद आहूजा भी ग्रे कलर की टीशर्ट में काफी कूल लग रहे है | सोनम कपूर का जो वीडियो सामने आया है उस वीडियो में यह सुनने को मिल रहा है कि,”कहां, हम कहां हैं, बेबीमून। ”

इसके अलावा सोनम कपूर ने एक और वीडियो शेयर किया है जिसमें अभिनेत्री अपने प्रशंसकों को बता रही है कि वह अपने प्रेगनेंसी पीरियड में वाइन की जगह जूस पी रही है और वही बैकग्राउंड में हम आनंद आहूजा को यह कहते हुए सुन सकते हैं कि,” पानी सबसे अच्छा है..”| इन वीडियोस के अलावा सोनम कपूर ने अपने आसपास की चीजों की खूबसूरत झलकियां भी तस्वीरों के माध्यम से अपने प्रशंसकों के साथ शेयर की है| इसमें से एक तस्वीर में सोनम कपूर अपनी मिलियन डॉलर की मुस्कान से हर किसी का दिल जीत लिया है|

सोनम कपूर ने अपने पति आनंद आहूजा के साथ भी एक मनमोहक तस्वीर शेयर की है| इस तस्वीर को शेयर करते हुए सोनम कपूर ने कैप्शन में लिखा है कि “My whole heart and life” | सोनम कपूर और आनंद अहूजा अपने पहले बच्चे का इस दुनिया में स्वागत करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं|

आपको बता दें सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा ने इसी साल मार्च महीने में सोशल मीडिया के माध्यम से खुशखबरी का ऐलान किया था और वही सोनम कपूर अपने प्रेगनेंसी पीरियड के दौरान अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो आए दिन अपने फैन्स के साथ शेयर करती रहती है|

अभी हाल ही में बीते सोमवार को सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक बेहतरीन मिरर सेल्फी शेयर की थी और इस तस्वीर के जरिए सोनम कपूर ने अपने बेबी बंप की झलक लोगों को दिखाई थी| सोशल मीडिया पर सोनम कपूर की ये मिरर सेल्फी जमकर वायरल हो रही है और इस तस्वीर में सोनम कपूर ब्लैक कलर के बॉडीकॉन ड्रेस मे बेहद हसीन दिख रही थी|ये तस्वीर इंटरनेट पर खूब वायरल हुई है

By Anisha