अपने यूनिक फैशन और बेहतरीन ड्रेसिंग सेंस की वजह से अक्सर खबरों और सुर्खियों में नजर आने वाली बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस सोनम कपूर अपनी शादी के बाद से ना केवल भारत से अमेरिका शिफ्ट हो गई, बल्कि इसके साथ उनका बॉलीवुड कैरियर भी यहां पर पूरी तरह से खत्म हो गया| पर, सोनम कपूर को आज भी उनके फैंस द्वारा काफी पसंद किया जाता है और इसी वजह से आज सोनम कपूर अपने फैंस के बीच अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी अक्सर चर्चाओं का विषय बनी रहती है|

अगर अभी हाल ही में गुजरे कुछ वक्त की बात करें तो, जहां सोनम कपूर को अपनी प्रेगनेंसी जुड़ी खबरों की वजह से काफी सुर्खियों में देखा गया था, वही बीती 20 अगस्त, 2022 की तारीख के बाद से सोनम कपूर अब अपने फैंस के बीच काफी अधिक चर्चा का विषय बनी हुई है, क्योंकि आखिरकार अब सोनम कपूर अपने पहले बच्चे की मां बन चुकी हैं|

हालांकि, स्वास्थ्य के नजरिए से देखते हुए सोनम कपूर और उनके बच्चे को लगभग 6 दिनों के लिए अस्पताल में ही रखा गया था, लेकिन 26 अगस्त, 2022 की तारीख को सब कुछ जांच करने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है,इसके बाद अब सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा की कुछ लेटेस्ट फोटोस सामने आई है, जो भी इन दिनों सोशल मीडिया और इंटरनेट पर वायरल होती हुई नजर आ रही हैं|

इन तस्वीरों की बात करें तो, सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा इनमे अपने बेटे को गोद में लिए हुए अस्पताल से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं, और इस दौरान पिता बनने की खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही है| हालांकि, अस्पताल से निकलते हुए सोनम कपूर कैमरे के सामने नजर नहीं आई|

इसके अलावा इन तस्वीर में सोनम कपूर के बेटे का चेहरा भी इतना क्लियर नजर नहीं आ रहा है, क्योंकि इस दौरान उन्होंने अपने बेटे को एक टॉवल में पकड़ा हुआ है और कोरोना के खतरे को देखते हुए इन तस्वीरों को भी काफी दूर से कैप्चर किया गया है|

अपनी बेटी सोनम कपूर की सक्सेसफुल डिलीवरी और डिस्चार्ज के बाद अब अनिल कपूर भी नाना बन चुके हैं, और ऐसे में नाना बनने के बाद अनिल कपूर बेहद खुश है, जिसे उन्होंने मीडिया के सामने जाहिर भी किया है| इसके लिए अनिल कपूर मीडिया के तमाम लोगों और फोटोग्राफर्स को मिठाइयां बांटते हुए नजर आए थे, और इस दौरान उनके दामाद आनंद आहूजा भी उनके साथ मौजूद थे, जो अपने पहले बच्चे के पिता बनने के बाद बेहद खुश हैं|

बताते चलें, सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने बीते साल 2018 में एक दूसरे के साथ शादी रचाई थी, और अपनी शादी के तकरीबन 4 साल बाद सोशल मीडिया के जरिए सोनम कपूर ने अपनी प्रेग्नेंसी की अपडेट फैंस के साथ शेयर की थी, जिसके बाद फैंस अपनी चहीती एक्ट्रेस के मां बनने का बेसब्री से इंतजार करते हुए भी नजर आए थे|

हालांकि, सोनम कपूर और आनंद अहूजा ने अभी तक फैंस के साथ आधिकारिक तौर पर अपने बच्चे की कोई भी तस्वीर शेयर नहीं की है|

By Akash