बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस एक्ट्रेस सोनम कपूर आज इंडस्ट्री की कुछ ऐसी एक्ट्रेसेस में शामिल है, जो अपनी स्टाइलिंग और बेहतरीन फैशन सेंस की वजह से अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं और इसी वजह से यह सोशल मीडिया पर भी काफी अधिक पॉपुलर है| पर अगर अभी की कहें तो, एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों अपने प्रेगनेंसी के दिनों को इंजॉय कर रही हैं| लेकिन, अपने प्रेगनेंसी के इन दिनों में भी सोनम कपूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय बनी हुई है और वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हुई नजर आती रहती हैं|

ऐसे में इसी बीच सोनम कपूर ने अब एक बार फिर से सोशल मीडिया के जरिए अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है, जो अब सोशल मीडिया के साथ-साथ इंटरनेट पर भी काफी तेजी से वायरल होती हुई नजर आ रही है, और अपनी आज की इस पोस्ट में हम आपको सोनम कपूर द्वारा शेयर की गई यही तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं, और इन्हीं तस्वीरों के बारे में बात करने जा रहे हैं…

दरअसल, सोनम कपूर ने अभी बीते कुछ वक्त पहले ही अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है और उनकी यह तस्वीर फैंस के बीच काफी चर्चा का विषय भी बनी हुई है| ऐसा इसलिए क्योंकि इस तस्वीर में सोनम कपूर कुछ ऐसे लुक में नजर आई हैं, जिसे देखने के बाद उनके फैंस ना खुश नजर आए हैं और इसी के साथ साथ कुछ लोग तो सोनम कपूर को पहचान भी नहीं पाए|

सोनम कपूर ने अपनी सोशल मीडिया अकाउंट में चाहिए जो सेल्फी शेयर की है, उसने वह बेहद ही सिंपल लुक में और बिना किसी मेकअप के नजर आ रहे हैं, और इसी वजह से इस तस्वीर में प्रेगनेंसी ग्लो भी देखने को मिल रहा है| सोनम कपूर इस दौरान एक ब्लैक कलर की आउटफिट में नजर आई है, और उसके साथ अपने लुक को कंपलीमेंट करने के लिए उन्होंने एक गोल्डन चेन पहन रखी है|

आपकी जानकारी के लिए बता दें, सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा के साथ हाल ही में पूल डे सेलिब्रेट किया था और इस दौरान सोनम कपूर जमकर मस्ती करती हुई भी नजर आई थी| और इस वक्त सोनम कपूर के साथ उनके पति आनंद आहूजा भी उनके साथ मौजूद रहे|

सोनम कपूर और आनंद आहूजा अपने पहले बच्चे के स्वागत की तैयारी कर रहे हैं। इस जोड़े ने हाल ही में अपनी गर्भावस्था की घोषणा की। इसके बाद से ही दोनों की इस नई खुशी से फैंस काफी खुश हैं। सोनम कपूर अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान खुद पर कड़ी नजर रख रही हैं। वह अपने पति आनंद आहूजा के साथ भी काफी समय बिता रही हैं।

बताते चलें, एक्ट्रेस सोनम कपूर ने बीते कुछ महीने पहले ही सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रेगनेंसी की अपडेट फैंस के साथ शेयर की थी, जिसके बाद उनके कई फैंस उन्हें माँ बनने की ढेरों बधाइयां और शुभकामनाएं देते नजर आए थे| और इसी के साथ-साथ कई फिल्मी दुनिया के सेलिब्रिटीज ने भी सोनम कपूर को बेस्ट विशेस दी थी|

By Akash