बालवीर इंडस्ट्री की फैशन क्वीन कही जाने वाली सोनम कपूर कल रात अपने पति आनंद आहूजा के कई महीनों के बाद लंदन से वापस अपने पिता अनिल कपूर के पास मुंबई आई है और  ऐसे में  इतने दिनों बाद अपने पिता से मिलने के बाद सोनम कपूर काफी ज्यादा भावुक नजर आई  और सोनम ऐसे में अपने आंसू रोक नहीं पाई और जब सोनम कपूर अपने पिता अनिल कपूर से मिली तब बाप और बेटी दोनों की आँखें नम हो गयी और इन दिनों सोनम कपूर का ये विडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और फैन्स इसपर जमकर  अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और यह वीडियो काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है|

वीडियो में आप  देख सकते हैं कि  सोनम कपूर जैसे ही एयरपोर्ट टर्मिनल से बाहर आती हैं और अपने पिता अनिल कपूर को अपने सामने देखती है तो वह बोलती है,” पापा” और इसके बाद सोनम कपूर  काफी ज्यादा इमोशनल हो जाती हैं अब अपने पापा को गले लगा कर रोने लगती हैं और इसके बाद अपना सिर नीचे करके  अपने नम आंखों को छिपाने की कोशिश करती हैं और फिर बड़ी मुश्किल से सोनम कपूर खुद को संभालती हैं अपने पापा से मिलती है   और सोनम का यह अंदाज देखकर  यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि सोनम कपूर ने इतने दिनों में अपने परिवार को इतना मिस किया है   यही वजह है कि अपने पापा  से मिलने के बाद सोनम अपने आंसू रोक नहीं पाई और इन दिनों सोनम कपूर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है और यह वीडियो काफी वायरल हो  रहा है|

गौरतलब है कि सोनम कपूर पिछले साल जुलाई में  कोरोना  पैनडेमिक  के समय  अपने पति आनंद आहूजा के साथ लंदन चली गई थी  पिछले कुछ महीनों से सोनम कपूर लंदन में ही अपने पति के साथ रह रही थी और अक्सर ही सोनम कपूर अपने लंदन वाले घर से  अपनी तस्वीरें और वीडियोस फैंस के साथ साझा करती रहती है जो कि काफी वायरल होती है| बता दे लंदन से ही कुछ वक्त पहले  सोनम कपूर ने एक तस्वीर शेयर की थी और इस तस्वीर में सोनम कपूर अपने देश भारत को याद करती हुई  और सोनम कपूर  ने यह पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि भारत आने का काफी बेसब्री से इंतजार कर रही हैं और  सोनम कपूर का इंतजार खत्म हो गया है और अब वो अपने पति आनंद आहूजा के साथ वापस अपने देश इंडिया आ गई हैं|

बता दे सोनम कपूर के इतने महीनों के बाद लंदन से भारत वापस आने के बाद उनका एयरपोर्ट लुक इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है और बात करें सोनम कपूर के एयरपोर्ट लुक की तो सोनम कपूर ब्लू स्ट्राइप्ड स्कर्ट के साथ टॉप और क्रॉप ब्लू ब्लेजर पहनी हुई नजर आ रही है और वही सोनम कपूर को इस आउटफिट में देखने के बाद उनके कई फैंस यह कयास लगा रहे हैं कि सोनम कपूर प्रेग्नेंट है और उनकी प्रेगनेंसी को लेकर इन तस्वीर और वीडियोस पर काफी सारे कमेंट आ रहे हैं|

वही कुछ यूजर्स ने सोनम कपूर के फैशन सेंस पर भी सवाल खड़े किए हैं और एक यूजर ने लिखा है कि ‘सोनम में जीरो फैशन सेंस है और वह खुद को फैशन आइकन बताती हैं.’ तो वही कई लोगो ने  सोनम को सपोर्ट करते हुए भी कमेंट किये है और लिखा है की बाप-बेटी के इस रीयूनियन की इज्जत करें…और कृपया इस तरह के कमेंट्स न करें और इन दिनों सोनम कपूर की ये तस्वीर और विडियो काफी वायरल हो रहे है |

By Anisha