बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की  फैशन क्वीन कही जाने वाली बेहद मशहूर अदाकारा सोनम कपूर  आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चाओं में बनी रहती है|  सोनम कपूर  भले ही कुछ समय से फिल्मी पर्दे से दूर है परंतु उसके बावजूद भी अभिनेत्री के स्टारडम में कोई भी कमी नहीं आई है और आज भी सोनम कपूर के फैन्स  उनके बारे में जानने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक रहते हैं और आए दिन सोनम कपूर से जुड़ी खबरें भी सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है| सोनम कपूर अपनी फिल्मों की तरह ही अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती है और वही अभिनेत्री अपने गजब के फैशन सेंस और स्टाइल की वजह से भी काफी ज्यादा चर्चा में बनी रहती है|

सोनम कपूर का नाम बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेहद ही पॉपुलर और सफल अभिनेत्रियों के लिस्ट में शामिल है और इन्होंने अपने फिल्मी कैरियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी है और अपनी खूबसूरती और बेहतरीन अदाकारी से हर किसी को दीवाना बनाया है|  वही सोनम कपूर की  सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग भी काफी शानदार है और आए दिन सोनम कपूर  आपने लेटेस्ट पोस्ट को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है और एक बार फिर से सोशल मीडिया पर सोनम कपूर काफी ज्यादा चर्चाओं का विषय  बन गई है और हर तरफ सोनम कपूर की ही बातें हो रही हैं|

दरअसल हाल ही में सोनम कपूर की सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें सामने आई है और इन तस्वीरों को देखने के बाद बहुत से फैन्स ये  अनुमान लगा रहे हैं कि सोनम कपूर जल्द ही मां बनने वाली है और  अभिनेत्री के पिता अनिल कपूर जल्द ही नाना बनने वाले हैं और ऐसे में अनिल कपूर की खुशी का ठिकाना नहीं है| बता दे सोनम कपूर की प्रेगनेंसी को लेकर खबरें पिछले कुछ दिनों से काफी ज्यादा वायरल हो रही है और अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर भी सोनम कपूर की उनके पति आनंद आहूजा के साथ कुछ तस्वीरें वायरल हुई है |

सामने आई  तस्वीरों को देखने के बाद फैंस यह कयास लगा रहे हैं कि सोनम कपूर प्रेगनेंट है और वह जल्द ही अपने पहले बच्चे का इस दुनिया में स्वागत करने वाली है|गौरतलब है कि कुछ समय पहले सोनम कपूर जब अपनी बहन रिया कपूर की शादी में  अपने पति आनंद आहूजा के साथ शामिल हुई थी तब वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी| वही शादी के दौरान सोनम कपूर ने पेस्टल ग्रीन कलर का अनारकली सूट पहना था जिसने उनका वेट काफी बढ़ा हुआ लग रहा था और सोनम कपूर की इन तस्वीरों को देखने के बाद लोग यह कयास लगाने लगे कि सोनम कपूर जल्द ही गुड न्यूज़ देने वाली है|

बात करें सोनम कपूर के वर्क फ्रंट की तो अभिनेत्री को पिछली बार वेब सीरीज’एके वर्सेस एके’ में देखा गया था और इसके अलावा सोनम कपूर साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म जोया फैक्टर में भी नजर आई थी| खबरों के मुताबिक सोनम कपूर बहुत जल्द ही अपनी अपकमिंग मूवी ब्लाइंड में नजर आने वाली है और यह फिल्म साउथ कोरियन फिल्म का रिमेक है|

By Anisha