अपनी बेहद यूनिक ड्रेसिंग सेंस और स्टाइलिंग के लिए जानी जाने वाली बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस एक्ट्रेस सोनम कपूर आज भले ही एक्टिंग की दुनिया में बीते काफी समय से असक्रिय हैं, लेकिन इसके बावजूद भी आज एक्ट्रेस को अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी खबरों को लेकर अक्सर सुर्खियों में देखा जाता है, जिनमें फैंस भी काफी दिलचस्पी रखते हैं|

सोनम कपूर की बात करें तो, एक्ट्रेस से जुड़ी यह बात तो हम सभी को पता है कि अभी हाल ही में बीते कुछ समय पहले सोनम कपूर एक बेटे की मां बनी है, जिसके बाद एक्ट्रेस इन दिनों अपनी जिंदगी के बेहद खूबसूरत मदरहुड फेज़ को इंजॉय कर रहे हैं|

आज सोनम कपूर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और उन्हें सोशल मीडिया के जरिए अक्सर अपनी तस्वीरें-वीडियोस और पर्सनल लाइफ से जुड़ी तमाम अपडेट्स को फैंस के साथ साझा करते हुए देखा जाता है| ऐसे में अब एक बार फिर से सोनम कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए एक ऐसा ही वीडियो शेयर किया है, जो अब उनके फैंस के बीच काफी तेजी से वायरल हो रहा है और अपने इसी शेयर किए गए वीडियो की वजह से एक्ट्रेस काफी सुर्खियों में भी छाई हुई हैं|

सोनम कपूर ने इस वीडियो को अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए साझा किया है, जिसमें एक्ट्रेस अपने बेटे वायु और पति आनंद आहूजा के साथ नजर आ रही हैं| यह वीडियो देखने में किसी छोटे से ट्रैवल व्लोग जैसा लग रहा है, जिसमें सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा के साथ कार में बैठी हुई नजर आ रही हैं और इस दौरान आनंद कार को ड्राइव करते हुए नजर आ रहे हैं| इसके अलावा वीडियो की आगे की क्लिप में आनंद आहूजा अपने लाडले को गोद में लिए हुए नजर आ रहे हैं और फिर आगे सोनम कपूर भी अपने बेटे वायु पर प्यार लुटाती हुई नजर आ रही हैं|

हालाँकि, इस विडियो में सोनम कपूर ने अपने लाडले का चेहरा नही दिखाया है, पर विडियो के थम्बनेल में सोनम कपूर ने जो तस्वीर लगाई है, उसमे सोनम कपूर के बेटे वायु का चेहरा जरूर नजर आ रहा है, जिसे देखने के बाद ये कहना गलत नही होगा के लुक्स के मामले में एक्ट्रेस के बेटे बेहद क्यूट और प्यारे है| इस दौरान सोनम कपूर और आनंद आहूजा अपने बेटे को किस करते हुए नजर आ रहे है|

ऐसे में अब सोनम कपूर द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो उनके चाहने वालों के बीच काफी तेजी से वायरल हो रहा है और इसके साथ साथ काफी चर्चाओं का विषय भी बना हुआ है, जिसे सभी काफी पसंद करने के साथ-साथ इस पर अपने क्यूट रिएक्शन देते हुए भी नजर आ रहे हैं|

जानकारी के लिए बता दे, एक्ट्रेस सोनम कपूर ने बीते साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा संग शादी रचाई थी, जिसके बाद अब अपनी शादी के तकरीबन 4 साल बाद इसी साल 2022 के बीते अगस्त महीने में सोनम कपूर ने पति आनंद आहूजा के साथ अपने बेटे वायु का स्वागत किया है|

By Akash