बॉलीवुड की फैशन क्वीन सोनम कपूर 37 साल की हो चुकी है और बीते 8 जून एक्ट्रेस ने अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया है| सोनम कपूर इन दिनों अपना प्रेगनेंसी पीरियड एंजॉय कर रही है और वह बहुत जल्द ही मां बनने वाली है| सोशल मीडिया पर भी सोनम कपूर काफी एक्टिव रहती है और वह आए दिन अपनी मेटरनिटी फोटो शूट की खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती है|

हाल ही में सोनम कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर अपना एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह सोफे पर बैठकर चिल करती हुई नजर आ रही थी| इसके अलावा अभिनेत्री सड़कों पर टहलते हुए भी नजर आ रही थी| इस वीडियो में सोनम कपूर के साथ उनके पति आनंद आहूजा भी नजर आते हैं| सोनम कपूर ने इस वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है की ,”बैक टू होम, बर्थडे विक स्टार्ट”।

सोनम ने शेयर किया वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर बहुत जल्द ही मां बनने वाली है और इन दिनों अभिनेत्री अपना प्रेगनेंसी पीरियड बेहद खुशी से एंजॉय कर रही है |सोनम कपूर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी मेटरनिटी फोटो शूट की लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो आए दिन शेयर करती रहती है जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते हैं| खबरों के मुताबिक सोनम कपूर और आनंद अहूजा इसी साल अपने माता पिता बनने की खुशखबरी सुनाई थी |

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonam Kapoor Ahuja (@sonamkapoor)


सोनम कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपने पति आनंद आहूजा के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कर यह खुशखबरी शेयर की थी और अपने होने वाले बच्चे के लिए इस कपल ने प्यार भरी बातें भी लिखी थी|बता दे सोनम कपूर और आनंद अहूजा साल 2018 में विवाह बंधन में बंधे थे और वही शादी से पहले इन दोनों ने कई सालों तक एक दूसरे को डेट किया था|

आज सोनम कपूर और आनंद आहूजा एक दूसरे के लिए परफेक्ट लाइफ पार्टनर साबित हुए हैं और सोनम कपूर बेहद खुशहाल मैरिड लाइफ एंजॉय कर रही है| वहीं अब यह कपल जल्द ही अपने पहले बच्चे का इस दुनिया में स्वागत करने वाला है और माता पिता बनने के लिए यह दोनों बेहद एक्साइटेड है|

सोनम कपूर के प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो इन्होंने फिल्म सांवरिया से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी और इसके बाद सोनम कपूर ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है हालांकि शादी के बाद से ही सोनम कपूर फिल्मी पर्दे से दूर हो गई है और वह इन दिनों अपने घर परिवार के साथ अपना पूरा टाइम स्पेंड करती है|

सोनम कपूर ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उनका अभिनय की दुनिया में कैरियर बनाने का सपना नहीं था और वह सिर्फ संजय लीला भंसाली के कहने पर फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री ली थी परंतु सोनम कपूर ने अपनी बेहतरीन अदायगी और खूबसूरती के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बनाई है और आज के समय में सोनम कपूर बॉलीवुड की फैशन क्वीन के तौर पर जानी जाती है|वही सोनम कपूर अपने खुबसूरत लुक और स्टाइलिश अंदाज के लिए भी जानी जाती है |

By Anisha