अपनी यूनिक ड्रेसिंग सेंस और स्टाइलिंग की वजह से अक्सर खबरों और सुर्खियों में छाई रहने वाली बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की बेहद खूबसूरत और जानी-मानी अभिनेत्री सोनम कपूर आज इंडस्ट्री की कुछ ऐसी अभिनेत्रियों में भी शामिल हैं, जो भले ही बीते काफी समय पहले एक्टिंग और ग्लैमर की दुनिया से दूर हो चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद भी आज यह अक्सर चर्चाओं का विषय बनी रहती हैं|

सोनम कपूर की बात करें तो, आज सोशल मीडिया पर उनकी काफी जबरदस्त फैन फॉलोइंग मौजूद है और इसी वजह से सोशल मीडिया और इंटरनेट पर सोनम कपूर अक्सर अपने फैंस के बीच अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियां बटोरती हुई नजर आती हैं|

अभी बीते कुछ वक्त पहले ही सोनम कपूर अपने पहले बच्चे की मां भी बनी है, जिस कारण सोनम कपूर अपने फैंस के बीच एक ट्रेंडिंग टॉपिक बनी हुई है| अपने पहले बच्चे की मां बनने के बाद सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा ने सोशल मीडिया के जरिए एक पोस्ट शेयर की थी, और अपनी ऐसी पोस्ट के जरिए उन्होंने अपने पहले बच्चे के जन्म की अपडेट फैंस के साथ साझा की थी|

लेकिन, अब सोनम कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक तस्वीर शेयर करते हुए अपने पहले बच्चे की झलक अपने फैंस के साथ शेयर की है, जिस वजह से उनकी यह पोस्ट अब उनके फैंस के बीच काफी जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही है और फैंस सोनम कपूर की इस तस्वीर पर खूब प्यार लुटाते हुए भी नजर आ रहे हैं|

सोनम कपूर द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर की बात करें तो, इसमें वह अपने पति आनंद आहूजा के साथ बिल्कुल ट्रेडिशनल अवतार में नजर आ रही हैं| इसमें एक तरफ जहां सोनम कपूर एक पीले कलर का सूट पहने हुए नजर आ रही हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके पति आनंद आहूजा इस तस्वीर में बिल्कुल मैचिंग कलर का कुर्ता पहने हुए नजर आ रहे हैं, जिसमें उन्होंने अपने बच्चे को उसी रंग के एक आउटफिट में गोद लिया हुआ है|

इस तस्वीर में सोनम कपूर अपने बच्चे की तरफ प्यार से देखती हुई नजर आ रही हैं, और वहीं दूसरी तरफ उनके पति आनंद हो जाए इस तस्वीर में सोनम कपूर को किस करते हुए नजर आ रहे हैं| ऐसे में फैंस अब सोनम कपूर द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं और इसके साथ साथ सोनम कपूर की इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए फैंस इस बेहद क्यूट और प्यारी तस्वीर की खूब तारीफ करते हुए भी नजर आ रहे हैं| सोनम कपूर ने इस फोटो को शेयर करते हुए अपने बेटे के यूनिक नाम का भी खुलासा किया है | सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने अपने लाडले का नाम ‘वायु’ रखा है | एक्ट्रेस ने अपने लंबे चौड़े नोट के साथ इस बात का भी खुलासा किया है कि उन्होंने अपने बेटे के नाम के रूप में वायु को क्यों चुना है|

इस तस्वीर के अलावा सोनम कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक स्टोरी शेयर करते हुए अपने बेटे के बर्थडे केक की एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसे उन्होंने खासतौर पर अपने बेटे के पहले महीने के जन्मदिन के लिए डिजाइन करवाया है|

जानकारी के लिए बता दें, इसी साल 2022 के बीते अगस्त महीने में 20 तारीख को सोनम कपूर ने अपने बच्चे को जन्म दिया था, और ऐसे में आज सोनम कपूर और आनंद आहूजा को पेरेंट्स बने हुए 1 महीने का वक्त गुजर चुका है|

By Anisha