हाल ही में बॉलीवुड के पैरेंट्स क्लब में शामिल हुई बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा ने पिछले महीने 20 अगस्त 2022 को अपने पहले बच्चे का इस दुनिया में वेलकम किया था| सोनम कपूर और आनंद आहूजा एक बेटे के माता-पिता बन चुके हैं हालांकि इस कपल ने अभी तक अपने बेटे का दीदार नहीं करवाया है| ऐसे में इनके फैंस कपल के न्यूबॉर्न बेबी की पहली झलक पाने के लिए बेताब है|

हाल ही में बीते 20 सितंबर 2022 को सोनम कपूर और आनंद आहूजा के बेटे 1 महीने के हो गए हैं और इस कपल ने बेहद खास अंदाज में अपने बेटे का 1 मंथ बर्थडे सेलिब्रेट किया था और इसके साथ ही सोनम कपूर ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने पति आनंद आहूजा और बेटे के साथ एक प्यारी सी फैमिली फोटो शेयर की थी|

यह फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई है और वही इस फोटो को शेयर करने के साथ-साथ सोनम कपूर ने अपने नन्हे राजकुमार के नाम का भी खुलासा किया है| सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने अपने बेटे का नाम वायु रखा है और अपने बेटे के लिए इस खास नाम को चुनने के पीछे की वजह भी सोनम कपूर ने अपने पोस्ट के माध्यम से लोगों को बताया है|बता दे सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने अपने बेटे का नाम वायु कपूर आहूजा रखा है और यह नाम हिंदू शास्त्रों , पवन पुत्र हनुमान और बलशाली भीम से प्रेरित है|

सोनम कपूर ने जो तस्वीर साझा की है उसमें उनका पूरा परिवार ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आ रहा है और यह कपल अपने बेटे को गोद में लिए हुए नजर आ रहा हैऔर बड़े प्यार से उसे निहारते हुए देखे जा सकते हैं| वही सोनम कपूर के बाद अब सोनम कपूर की मौसी और संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर ने सोनम कपूर के नन्हे राजकुमार के रूम की क्यूट झलक दिखाई है और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर प्यारी सी तस्वीर साझा की है| इस फोटो में सोनम कपूर के बेटे की रूम की खूबसूरत झलक देखने को मिल रही है जो कि काफी अच्छी तरीके से डेकोरेट किया गया है|

गौरतलब है कि दरअसल 20 सितंबर 2022 को महीप कपूर ने अपने इंस्टा स्टोरी पर सोनम कपूर और आनंद अहूजा के बेटे वायु कपूर आहूजा के कमरे की बेहद क्यूट तस्वीर साझा की थी और इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि लकड़ी का एक दरवाजा नजर आ रहा है जिस पर काफी सारे खिलौने लटके हुए दिखाई दे रहे हैं| इस कमरे के दोनों तरफ बड़े-बड़े दो शीशे लगे हुए नजर आ रहे हैं और वही इस प्यारी सी तस्वीर को शेयर करते हुए सोनम कपूर की मौसी महीप कपूर ने कैप्शन में लिखा है की , “वायु कपूर आहूजा का रूम#socute।”

बात करें सोनम कपूर के प्रोफेशनल लाइफ की तो इन्होंने साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म सांवरिया से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और इसके बाद सोनम कपूर ने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया| वही सोनम कपूर को इनकी फिल्म ‘नीरजा’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था| सोनम कपूर ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी रचाई थी और अब यह दोनों एक प्यारी सी बेटे के माता-पिता बन चुके हैं | सोनम कपूर अपने परिवार के साथ बेहद खुशहाल फैमिली लाइफ एंजॉय कर रही है |

By Anisha