बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों अपना मदरहुड लाइफ एंजॉय कर रही है और फिलहाल सोनम कपूर बॉलीवुड से दूर अपने मातृत्व के खूबसूरत सफर पर निकल पड़ी है| सोनम कपूर और उनकी पति आनंद आहूजा ने बीते 20 अगस्त 2022 को अपने पहले बच्चे का इस दुनिया में स्वागत किया था और सोनम कपूर ने एक बेबी बॉय को जन्म दिया है|अपने बेटे के 1 महीने के होने पर सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने अपने बेटे के नाम का खुलासा किया था और इन्होंने अपने लाडले का नाम वायु कपूर आहूजा रखा है|

सोनम कपूर ने अपने बेटे के 1 मंथ बर्थडे के खास मौके पर अपने इंस्टा हैंडल से अपने लाडले की एक प्यारी सी तस्वीर साझा कर पहली बार अपने बेटे वायु कपूर आहूजा को दुनिया से मिलवाया था और इसके बाद से ही सोनम कपूर आए दिन अपने इंस्टा अकाउंट पर अपने न्यू बोर्न बेबी बॉय की क्यूट क्यूट तस्वीरें साझा करती रहती है हालांकि अभी तक सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा ने अपने बेटे का चेहरा लोगों को नहीं दिखाया है परंतु सोनम कपूर के फैंस कपल के बेटे की पहली झलक पाने के लिए बेकरार है|

बता दे हाल ही में बीते 20 अक्टूबर 2022 को सोनम कपूर और आनंद आहूजा के बेटे वायु कपूर 2 महीने की हो गए हैं और अब बिंदास मां सोनम कपूर ने अपने बेटे का सेकंड मंथ बर्थडे बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया है और सोनम कपूर ने अपने इंस्टा अकाउंट से अपने बेटे के बर्थडे सेलिब्रेशन की क्यूट तस्वीर साझा की है|

सोनम कपूर ने अपने बेटे के सेकंड मंथ बर्थडे केक की खूबसूरत झलक भी दिखाई है और उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक लॉयन थीम वाला केक की फोटो शेयर कर इस सेलिब्रेशन की खूबसूरत झलक लोगों को दिखाया है| सोशल मीडिया पर सोनम कपूर की यह लेटेस्ट पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है और इस फोटो पर एक्ट्रेस के फैंस लगातार कमेंट करके प्यार बरसा रहे हैं|

गौरतलब है कि इसके पहले 20 सितंबर 2022 को सोनम कपूर और आनंद के बेटे 1 महीने के हुए थे और इस मौके पर कपल ने अपने लाडले के साथ पहले क्यूट तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर भी किया था| वही इस फोटो में सोनम कपूर और आनंद अहूजा दोनों ही येलो कलर के ट्रेडिशनल आउटफिट में बेहद खूबसूरत नजर आ रहे थे और वही इनके बेटे वायु कपूर भी येलो आउटफिट में अपने माता पिता को ट्विनिंग करते हुए नजर आ रहे थे|

वही सोनम कपूर ने इस प्यारी सी तस्वीर को शेयर करते हुए अपने बेटे के नाम का भी खुलासा किया था और इसके साथी उन्होंने इस नाम का अर्थ भी लोगों को बताया था| सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने अपने बेटे को वायु कपूर आहूजा नाम दिया है और यह नाम सोनम कपूर के फैंस को बेहद पसंद आ रहा है|

बताते चलें सोनम कपूर ने साल 2018 में आनंद आहूजा के साथ धूमधाम से शादी रचाई थी और यह दोनों एक दूजे के साथ बेहद खुशहाल शादीशुदा जिंदगी एंजॉय कर रहे हैं| वही इस कपल ने अगस्त 2022 में अपने पहले बच्चे का अपनी जिंदगी में स्वागत किया और अपने बेटे का नाम इन्होंने वायु कपूर आहूजा रखा है|

बात करें सोनम कपूर के वर्कफ्रंट की तो आखरी बार सोनम कपूर को फिल्म द जोया फैक्टर में देखा गया था जिसने उनके अपोजिट दुलकर सलमान नजर आए थे| वही सोनम कपूर फिल्म जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म ब्लाइंड में नजर आने वाली है जो कि इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी|

By Anisha