बॉलीवुड की फैशन क्वीन सोनम कपूर इंडस्ट्री की कुछ ऐसी अभिनेत्रियों में शामिल है, अपने प्रोफेशनल लाइफ से कहीं अधिक अपनी पर्सनल लाइफ की खबरों की वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं| सोनम कपूर इंडस्ट्री में भले ही उतनी अधिक कामयाबी हासिल ना कर पाई हो, पर लाखों फैंस के दिलों को जीतने में एक्ट्रेस जरूर कामयाब रहीं है और इसी वजह से आज सोनम कपूर के फैन्स उनसे जुड़ी किसी भी खबर में काफी दिलचस्पी रखते हैं|

एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी की वजह से काफी सुर्खियों में छाई हुई है, और इसी के साथ-साथ अपने प्रेगनेंसी के इन दिनों में सोनम कपूर सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय बनी हुई है और वह फैंस के साथ अक्सर तमाम अपडेट्स को भी शेयर कर रही है| ऐसे मैं अब एक बार फिर से सोनम कपूर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसके बारे में अपनी आज की इस पोस्ट में हम बात करने जा रहे हैं और साथ ही आपको यह तस्वीर भी दिखाने जा रहे हैं…

यह तस्वीर की बात करें तो इसमें उनके साथ उनकी बहन रिया कपूर भी नजर आ रही है, और इस तस्वीर में जो चीज सबसे अधिक फैन्स का ध्यान आकर्षित कर रही है, वह हमेशा की तरह सोनम कपूर के लुक्स हैं, जिसमें वह बहुत खूबसूरत दिखने के साथ-साथ काफी ज्यादा स्टाइलिश और कॉन्फिडेंट भी दिख रही हैं|

इन तस्वीरों में सोनम कपूर एक ऑल ब्लू कलर के गेटअप में नजर आ रही है, जिसमें उन्होंने डार्क ब्लू जेगिंग्स और नेवी ब्लू कलर की स्पोर्ट्स ब्रा पहन रखी है, और इसके साथ उन्होंने अपने लुक को कंपलीमेंट करने के लिए एक डार्क ब्लू कलर की ओवरसाइज शर्ट भी पहनी हुई है| वहीं दूसरी तरफ अगर उनकी बहन रिया कपूर की बात करें तो, तस्वीर में उन्हें एक वाइट कलर की शर्ट और बैगी जींस में देखा जा सकता है, जिसके साथ उन्होंने एक डार्क ब्लू कलर की ओवरसाइज कोट पहनी हुई है|

इन तस्वीरों में सोनम कपूर काफी स्टनिंग और कॉन्फिडेंट अंदाज में अपना बेबी बंप फ्लौंट करते हुए मुस्कुराती हुई पोज़ देती नजर आ रही है, और इसी के साथ-साथ तस्वीर में रिया कपूर भी उनके साथ कुछ उसी अंदाज में नजर आ रही हैं| बता दे, इन तस्वीरों को सोनम कपूर की बहन रिया कपूर ने हीं अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम में अकाउंट के जरिए शेयर किया है, जिसमे ये दोनों बहनें एक रेस्टोरेंट में पहुची है|

ऐसे में सोनम कपूर की इन लेटेस्ट तस्वीरों पर एक तरफ जहां उनके फैंस जमकर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं, और इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए ढेरों तारीफें करते और अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं| वहीं दूसरी तरफ, तस्वीरों को देखने के बाद कुछ लोगों ने सोनम कपूर को उनकी आउटफिट्स सिलेक्शन और लुक्स की वजह से ट्रोल करना शुरू कर दिया|

रिया कपूर की शेयर की गई इस तस्वीर पर कई ऐसे लोगों के कमेंट नजर आए हैं, जिसमे लोग सोनम के लुक्स की आलोचना करते और नापसंद करते हुए दिख रहे हैं|

By Anisha