बॉलीवुड की बेहद मशहूर और स्टाइलिश अभिनेत्रियों में से एक सोनम कपूर इन दिनों जिंदगी का सबसे खूबसूरत फेज यानी कि अपना मदरहुड फेज | दरअसल अभी कुछ महीनों पहले ही सोनम कपूर एक बेटे की मां बनी थी और अपनी जिंदगी में इस नन्हे शहजादे का वेलकम करने के बाद सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा की खुशियां सातवें आसमान पर पहुंच गई हैं| सोनम कपूर अपने बेटे वायु कपूर की परवरिश में इन दिनों काफी व्यस्त चल रही है |

ऐसे में वह अपने काम से ब्रेक लेकर अपना पूरा समय अपने बेटे और अपने फैमिली के साथ बता रही है और फिल्मी दुनिया से दूरी बनाए हुए हैं| सिल्वर स्क्रीन से दूर हो चुकी सोनम कपूर सोशल मीडिया पर अपनी उपस्थिति बनाए रखती है और आए दिन अपने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं| सोनम कपूर आए दिन अपने नन्हे राजकुमार वायु कपूर आहूजा की क्यूट क्यूट सी तस्वीरें भी साझा करती रहती है जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती हैं और अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सोनम कपूर अक्सर ही चर्चाओं में छाई रहती हैं|

इसी बीच सोनम कपूर ने अब अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें पोस्ट की है और इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस एक्ट्रेस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं| इन तस्वीरों में सोनम कपूर का बहुत ही खूबसूरत और अलग-अलग अंदाज देखने को मिल रहा है और एक एक तस्वीर सोनम कपूर की सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है| साल 2007 में संजय लीला भंसाली की फिल्म सांवरिया से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली सोनम कपूर ने साल 2018 में अपने जीवन के प्यार आनंद आहूजा के साथ बहुत ही ग्रैंड अंदाज में शादी रचाई और शादी करने के बाद सोनम कपूर ने अपने पति आनंद आहूजा के साथ अपना घर बसा लिया|

वही शादी के बाद सोनम कपूर अपने पति के साथ लंदन शिफ्ट हो गई और अब वह अपने ससुराल वालों के साथ लंदन नहीं रहती हैं| बीते साल 2022 में जिंदगी में सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा ने अपनी जिंदगी में एक बेटे का स्वागत किया था जिसका नाम इन्होंने वायु कपूर आहूजा रखा है| इसी बीच सोनम कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की है और इन तस्वीरों में सोनम कपूर कभी मायूस तो कभी बेहद खुश दिखाई दे रही है|

इसके अलावा सोनम कपूर ने अपनी शादी की काफी सारी अनसीन तस्वीरें भी शेयर की है जिसमें उनकी मां सुनीता कपूर और बहन रिया कपूर उन्हें दुल्हन के रूप में सजाती हुई देखी जा सकती हैं और उनका मेकअप कर रही हैं| इसके अलावा सोनम कपूर ने मंडप में जाते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उनका एक अलग ही अंदाज देखने को मिला और एक्ट्रेस की शादी का बेहद जोड़ा भी बहुत यूनिक था|

सोनम कपूर की शादी की जो लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं वह जमकर वायरल हो रही है जिस पर अदाकारा के फैंस जमकर कमेंट करके एक्ट्रेस की ब्राइडल लुक की खूब सारी तारीफ करते हुए देखे जा सकते हैं|

By Anisha