अपनी बेहद शानदार ड्रेसिंग सेंस और स्टाइलिंग की वजह से अक्सर खबरों और सुर्खियों में छाई रहने वाली बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस सोनम कपूर आज इंडस्ट्री की कुछ ऐसी अभिनेत्रियों में शामिल है, जिनके कैरियर में भले ही उतनी अधिक बॉलीवुड फिल्में शामिल नहीं है पर उन्होंने इसके बावजूद भी आज लाखों फैंस के दिलों में खुद की एक अच्छी खासी पहचान हासिल कर ली है|

आज सोनम कपूर को अपनी प्रोफेशनल लाइफ से कहीं अधिक अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी खबरों को लेकर खबरों और सुर्खियों में देखा जाता है, और अगर अभी हाल में गुजरे कुछ वक्त की बात करें तो, सोनम कपूर को अपनी प्रेगनेंसी से जुड़ी अपडेट्स की वजह से काफी सुर्खियों में देखा गया था|

ऐसे में सोनम कपूर अब एक बार फिर से अपने फैंस के बीच काफी चर्चा का विषय बनी हुई है, क्योंकि आज 20 अगस्त, 2022 की तारीख को सोनम कपूर ने अपने फैंस को एक बहुत ही बड़ी खुशखबरी दी है, जिसका बीते कुछ समय से उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे| दरअसल, 20 अगस्त, 2022 को सोनम कपूर अपने पहले बच्चे की मां बन चुकी हैं और इस बात की जानकारी खुद उन्होंने अपने फैंस के साथ साझा की है|

आपको बता दें, सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक तस्वीर शेयर करते हुए अपने पैरंट्स बनने की अपडेट फैंस के साथ शेयर की है, जिसके बैकग्राउंड में एक कॉम म्यूजिक बज रहा है|

अगर इस तस्वीर की बात करें तो, यह कपल द्वारा लिखा गया एक नोट है जिसमें उन्होंने लिखा है कि- हमने 28.08.2002 को अपने खूबसूरत बच्चे का सिर झुका कर स्वागत किया है और इस यात्रा में साथ देने वाले सभी डॉक्टर्स, नर्सों, दोस्तों और परिवार के सदस्यों का धन्यवाद| यह केवल एक शुरुआत है और हम जानते हैं कि हमारा जीवन अब हमेशा के लिए बदल गया है|

ऐसे में सोनम कपूर से मिली इस अपडेट के बाद न केवल उनके लाखों फैंस उन्हें मां बनने की ढेरों बधाइयां और शुभकामनाएं देते हुए नजर आ रहे हैं, बल्कि इसके साथ साथ उनके तमाम करीबी दोस्त और इंडस्ट्री के जाने-माने सितारे भी उनके मां बनने की इस अपडेट पर खुशियां जाहिर करते हुए नजर आए हैं| सोनम कपूर के साथ साथ इंडस्ट्री के तमाम सेलिब्रिटीज और फैंस ने आनंद आहूजा को भी पिता बनने की ढेरों बधाइयां दी है|

बताते चलें, सोनम कपूर ने इसी साल 2022 में बीती 22 मार्च की तारीख को अपने ऑफिशियल इंस्टा हैंडल के जरिए करनी प्रेगनेंसी की न्यूज़ फैंस के साथ साझा की थी और इसके साथ उन्होंने अपनी पोस्ट में अपनी कुछ मोनोक्रोम फोटोस को भी शामिल किया था, जिसमें वह अपने पति आनंद आहूजा के साथ अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आई थी|

इसके अलावा आपको बता दें कि एक्ट्रेस सोनम कपूर ने बीते साल 2018 में अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ शादी रचाई थी, जो कि पेशे से एक बिजनेसमैन है और ऐसे में अपनी शादी के बाद अब सोनम कपूर भी उनके साथ लंदन में ही शिफ्ट हो गई हैं|

By Anisha