बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा सोनम कपूर काफी समय से अपने अभिनय कैरियर से दूर अपने परिवार के साथ फैमिली टाइम एंजॉय कर रही है | सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा ने अभी कुछ समय पहले ही अपनी जिंदगी में अपनी पहली संतान के रूप में एक बेटे का स्वागत किया था और ऐसे में इन दिनों इस कपल की जिंदगी इनके बेटे के ही इर्द-गिर्द घूम रही है और यह दोनों अपने नन्हे राजकुमार के साथ हैप्पी फैमिली लाइफ का भरपूर आनंद उठा रहे हैं|

सोनम कपूर भले ही इस समय अपने एक्टिंग करियर से ब्रेक लेकर अपने परिवार के साथ टाइम स्पेंड कर रही है परंतु सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस काफी सक्रिय रहती हैं और अपने नए-नए सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से अपने प्रशंसकों के साथ कनेक्ट होना बिल्कुल भी नहीं भूलती है | आपको बता दें इन दिनों सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा और बेटे वायु कपूर आहूजा के साथ लंदन में है और ऐसे में आज 25 मार्च 2023 को सोनम कपूर की मां सुनीता कपूर अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है |

 

View this post on Instagram

 

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)


इस मौके पर सोनम कपूर ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी मां को जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयां दी है और उनके लिए बर्थडे के मौके पर एक स्पेशल नोट भी शेयर किया है| सोनम कपूर ने अपनी मां सुनीता के जन्मदिन के मौके पर अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी फैमिली फोटो की बेहतरीन झलकियां दिखाई है और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आज 25 मार्च 2023 को तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की है और इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने अपनी मां को बर्थडे विश किया है|

सोनम कपूर ने मां सुनीता को विश किया बर्थडे

दरअसल 25 मार्च 2023 को सोनम कपूर की मां सुनीता कपूर 58 साल की हो गई है और ऐसे में एक्ट्रेस ने अपनी मां के जन्मदिन के स्पेशल मौके पर अपनी ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी मां के साथ अपनी कई तस्वीरें शेयर की है और इन तमाम तस्वीरों को शेयर करते हुए सोनम कपूर ने अपनी मां को सर्वश्रेष्ठ नानी भी बताया है|

सोनम कपूर ने अपनी मां की एक तस्वीर भी शेयर की है जिसमें सुनीता अपने नाती वायु कपूर आहूजा को अपनी बाहों में पकड़े हुए दिखाई दे रही है और इस तस्वीर में सोनम कपूर के लाडले बेटे बहुत ही क्यूट दिखाई दे रहे हैं| सोनम कपूर ने इन तमाम तस्वीरों को शेयर करते हुए अपनी मां को बर्थडे विश किया है और उन्होंने अपनी मां के लिए एक स्पेशल नोट भी शेयर किया है|

सोनम कपूर ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा है कि,” हैप्पी बर्थडे अम्मा, आपको सबसे ज्यादा प्यार.. आपकी गोद में बैठकर और आपके प्यार व देखभाल से घिरे हुए, आपके प्यार से बढ़कर कुछ नहीं है। मैं आपकी उपस्थिति में हमेशा एक बच्चे की तरह महसूस करूंगी और मैं इसके लिए बहुत आभारी हूं। लव यू मम्मा।

सोनम कपूर ने अपनी मां के जन्मदिन के मौके पर जो पोस्ट शेयर की है उसकी एक एक तस्वीर लोगों का दिल जीत रही है और इन तस्वीरों पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं| वही अनिल कपूर ने भी अपनी पत्नी सुनीता कपूर की जन्मदिन के मौके पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक खास मैसेज देते हुए सुनीता कपूर को जन्मदिन विश किया है|

By Anisha