बॉलीवुड के कुछ बेहद सफल और मशहूर बॉलीवुड अभिनेताओं में शामिल रहे एक्टर अनिल कपूर आज इंडस्ट्री के कुछ ऐसे सितारों में शामिल है, जिन्हें बीते काफी समय से भले ही ऑनस्क्रीन नहीं देखा गया है, लेकिन इस सबका अभिनेता की लोकप्रियता पर आज भी कोई अधिक प्रभाव नहीं पड़ा है, जिस वजह से अक्सर ही आज किसी न किसी कारण अनिल कपूर मीडिया और लाइमलाइट में बने रहते हैं|

अभिनेता अनिल कपूर की बात करें तो, अभी हाल ही में बीती 24 दिसंबर, 2022 की तारीख को अभिनेता ने अपना 66वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है और ऐसे में जन्मदिन के इस खास मौके पर अभिनेता को उनके तमाम फैन्स सहित परिवार के कई सदस्यों और फिल्मी दुनिया के कई बेहद नामी और मशहूर सितारों ने भी अपने-अपने अंदाज में जन्मदिन की ढेरों बधाइयां और शुभकामनाएं दी हैं|

ऐसे में अपने पिता अनिल कपूर को जन्मदिन के खास मौके पर उनकी बेटी सोनम कपूर ने भी बेहद खास अंदाज में बर्थडे विश किया था, जिसके लिए सोनम कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए एक पोस्ट शेयर किया था|

अपने पिता अनिल कपूर को बर्थडे विश करने के लिए सोनम कपूर ने खुद के ऑफिशियल इंस्टाग्राम में अकाउंट के जरिए एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें अभिनेत्री ने अपने पिता अनिल कपूर की कई सारी तस्वीरें साझा करते हुए एक स्लाइड पोस्ट बनाया था, जिसमें शामिल सबसे पहली तस्वीर में अनिल कपूर अपनी बेटी सोनम कपूर के लाडले वायु को गोद लिए हुए नजर आ रहे हैं|

इसके बाद पोस्ट में शामिल दूसरी तस्वीर में अनिल कपूर अपने डॉग के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं| फिर इसके बाद तीसरी तस्वीर एक थ्रोबैक फोटो है, जिसमें अनिल कपूर अपनी दोनों बेटियों सोनम कपूर और रिया कपूर के साथ नजर आए हैं|

इसके बाद अपनी इस पोस्ट में आगे सोनम कपूर ने अपने पिता अनिल कपूर के साथ खुद की कई सारी थ्रोबैक फोटो शेयर की है, जिनमें अनिल कपूर एक तरफ जहां बेहद हैंडसम लुक में नजर आ रहे हैं, वही सोनम कपूर भी अपने बचपन के दिनों की इन तस्वीरों में बेहद क्यूट और प्यारी लग रही हैं|

सोशल मीडिया पर अपने इस पोस्ट को शेयर करते हुए सोनम कपूर ने अपने पिता अनिल कपूर के लिए एक काफी लंबा चौड़ा और प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है, जिसमें वह बेहद मनमोहक अंदाज में अपने पिता को जन्मदिन की बधाइयां और शुभकामनाएं देती नजर आई हैं, जिस वजह से अपने पिता को बर्थडे विश करने का एक्ट्रेस का यह तरीका भी फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है|

देखे पोस्ट:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonam Kapoor Ahuja (@sonamkapoor)

ऐसे में अब सोनम कपूर द्वारा शेयर की गई यह पोस्ट उनके ही नहीं बल्कि अभिनेता अनिल कपूर के फैंस के बीच भी काफी जबरदस्त तरीके से वायरल होती हुई नजर आ रही है, और उस पोस्ट पर ना केवल फैंस खूब जमकर प्यार बरसाते हुए नजर आ रहे हैं बल्कि इसके साथ-साथ इन थ्रोबैक फोटोस पर फैंस अपने बेहद क्यूट और प्यारे-प्यारे रिएक्शंस भी देते नजर आ रहे हैं|

इसके अलावा अनिल कपूर और सोनम कपूर के फैन अभिनेता को जन्मदिन की खूब सारी बधाइयां और शुभकामनाएं भी दे रहे हैं|

By Anisha