गुजरते वक्त के साथ साउथ फिल्म इंडस्ट्री अब बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को पीछे छोड़ती हुई नजर आ रही है, और इसी वजह से साउथ फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक रखने वाले तमाम सितारे भी दक्षिणी भारत के साथ-साथ तमाम अन्य हिस्सों में भी काफी लोकप्रियता हासिल कर चुके हैं| इस वजह से अब साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सितारे भी अपनी पर्सनल लाइफ, लव अफेयर्स और रिलेशनशिप को लेकर अक्सर खबरो और सुर्खियों में बने रहते हैं|

ऐसे मैं आज की अपनी इस पोस्ट के जरिए हम आपको साउथ फिल्म इंडस्ट्री की कुछ ऐसी जानी-मानी और बेहद मशहूर एक्ट्रेसेस से मिलाने जा रहे हैं, जो आज काफी पॉपुलर और सक्सेसफुल होने के बावजूद भी रियल लाइफ में अभी तक सिंगल है और अभी तक उन्होंने शादी का फैसला नहीं लिया है…

अनुष्का शेट्टी

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली में देवसेना का किरदार निभाती नजर आई एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी का नाम साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अभिनेता प्रभास राव के साथ जुड़ चुका है| लेकिन अगर ऐसा जिंदगी की बात करें तो, अभी तक अनुष्का शेट्टी रियल लाइफ में सिंगल है और वर्तमान समय में उनकी उम्र 40 साल हो चुकी है|

तृषा कृष्णन

अपने बेहतरीन लुक्स और दिलकश अदाओं से लाखों फैंस के दिलों पर राज करने वाली साउथ फिल्म इंडस्ट्री मशहूर एक्ट्रेस त्रिशा कृष्णन आज 39 साल की हो चुकी हैं| पर, असल जिंदगी में वह अभी तक सिंगल ही अपनी लाइफ बता रही हैं| हालांकि, आज जबरदस्त फैन फॉलोइंग की वजह से अक्सर उनकी लव अफेयर की खबरें सामने आती रहती हैं|

नयनतारा

इस लिस्ट में अगला नाम साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सुपरस्टार एक्ट्रेस नयनतारा का है, जिन्हें लेकर बीते काफी वक्त से ऐसी खबरें सामने आ रही है कि वो जाने-माने डायरेक्टर विग्नेश शिवन को डेट कर रही हैं| हालांकि, रियल लाइफ में 37 सालों की हो चुकी एक्ट्रेस नयनतारा अभी तक सिंगल है| पर, उनके फैंस बेसब्री से उनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं|

साई पल्लवी

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की बेहद क्यूट और खूबसूरत एक्ट्रेस साई पल्लवी की उम्र आज रियल लाइफ में 30 साल हो चुकी है| पर अगर निजी जिंदगी की बात करें तो, अभी तक उन्हें अपनी जिंदगी में किसी पार्टनर की जरूरत महसूस नहीं हुई है, और शायद इसी वजह से अभी तक वह सिंगल ही अपनी जिंदगी को एंजॉय कर रही है|

कीर्ति सुरेश

दक्षिणी सिनेमा की कुछ बेहद मशहूर और जानी-मानी अभिनेत्रियों में शामिल कीर्ति सुरेश आज 29 साल की हो चुकी है, और इसी वजह से उनके फैंस बेसब्री से अपनी चहीती एक्ट्रेस की शादी का इंतजार कर रहे हैं| लेकिन, एक्ट्रेस की तरफ से अभी शादी का कोई इरादा नहीं है और अभी वह अकेली ही अपनी जिंदगी जी रहे हैं|

रश्मिका मंदाना

अपने बेहद खूबसूरत लुक्स और क्यूट एक्सप्रेशंस की वजह से अक्षर खबरों और सुर्खियों में छाई रहने वाली साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सुपरस्टार एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है, जो साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार एक्टर विजय देवरकोंडा संग अपने अफेयर की खबरों की वजह से इन दिनों काफी सुर्खियों में चल रही है| लेकिन, फिलहाल के लिए एक्ट्रेस की अभी तक शादी नहीं हुई है

By Akash