आज साउथ फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक रखने वाले ऐसे कई सितारे हमारे बीच मौजूद हैं, जिनकी लोकप्रियता अब केवल दक्षिणी भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि आज अपनी फिल्मों के दम पर यह सितारे देश के तमाम अन्य हिस्सों में भी लाखों दर्शकों के बीच खुद की एक अहम पहचान हासिल कर चुके हैं, जिसमें खासतौर पर हिंदी भाषा के लाखों दर्शकों भी शामिल हैं|

ऐसे में गुजरते वक्त के साथ साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सितारों की लोकप्रियता में भी एक बड़ा इजाफा हुआ है, जिस वजह से अब साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सितारे अक्सर अपने फैंस के बीच किसी न किसी वजह से खबरों और सुर्खियों में भी बने रहते हैं|

ऐसे में आज की अपनी इस पोस्ट के जरिए हम आपको साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कुछ ऐसे सितारों से मिलाने जा रहे हैं, जो असल जिंदगी में प्योर वेजीटेरियन है या फिर बन चुके हैं और इसी वजह से यह सितारे मांसाहार से पूरी तरह दूर रहते हैं…

समांथा रूथ प्रभु

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल हो चुकी एक्ट्रेस समांथा रूथ प्रभु सालों पहले एक नॉन वेजिटेरियन हुआ करते थे| लेकिन, गुजरे कुछ सालों पहले उन्होंने अपनी जिंदगी का एक अहम फैसला लिया है, जिसके बाद अब वह नॉनवेज को पूरी तरह से त्याग चुकी है|

धनुष

तमिल सिनेमा के सुपरस्टार अभिनेता धनुष का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है, जो असल जिंदगी में नॉनवेज से बिल्कुल दूर रहना पसंद करते हैं| अभिनेता के मुताबिक उन्हें इडली और डोसा जैसी साउथ इंडियन डिशेज खाना सबसे अधिक पसंद है|

आर माधवन

दक्षिण सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक आज अपनी पहचान बना चुके अभिनेता आर माधवन कई शानदार फिल्मों के साथ-साथ वेब सीरीज में भी नजर आ चुके हैं| वहीं अगर असल जिंदगी की बात करे तो, रियल लाइफ में एक्टर एक प्योर वेजीटेरियन है और कभी भी उन्होंने नॉनवेज नहीं खाया है|

तमन्ना भाटिया

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया असल जिंदगी में हमेशा से ही एनिमल क्रुएलिटी के विरोध में खड़ी रही है, और इसी कारण वह एक वेजिटेरियन डाइट को फॉलो करती हैं|

सूर्या

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता सूर्या बचपन से ही शुद्ध शाकाहारी भोजन करते आए हैं और ऐसे में आज भी वो अपनी ऐसी आदत को बरकरार रखे हुए हैं| हालांकि, आज उनकी फिजिकल अपीरियंस और उनकी फिटनेस को उन्होंने एक वेजिटेरियन होते हुए भी काफी शानदार तरीके से मेंटेन किया हुआ है|

त्रिशा कृष्णन

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की बेहद मशहूर और जानी-मानी अभिनेत्री त्रिशा कृष्णन भी इस बात का जिक्र कर चुकी है कि वह एक वेजिटेरियन है| एक्ट्रेस ने खुद इस बात का खुलासा खुद अपने कई इंटरव्यूज में किया है|

श्रिया सरन

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस श्रिया सरन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है, जो असल जिंदगी में एक प्योर वेजीटेरियन है और हमेशा से ही वह शाकाहारी भोजन पसंद करती हैं|

एमी जैकसन

हमारी इस लिस्ट में शामिल आखरी नाम साउथ फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक अपनी एक तगड़ी पहचान बना चुकी इंडस्ट्री की बेहद हॉट और ग्लैमरस एक्ट्रेस एमी जैक्सन का है, जो पहले से नॉन वेजिटेरियन हुआ करती थी| लेकिन, अपनी प्रेगनेंसी के बाद अब एक्ट्रेस पूरी तरह से वेजिटेरियन बन चुकी हैं|

By Akash