आज साउथ फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक रखने वाले ऐसे कई अभिनेता और अभिनेत्रियां हमारे बीच मौजूद हैं, जो अपने लुक्स और फिटनेस से कई फैंस को अपना दीवाना बनाते हुए नजर आते हैं| लेकिन, आपको बता दें कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई सितारे मौजूद हैं, जो असल जिंदगी में एक और वेजिटेरियन डाइट को फॉलो करते हैं और ऐसे में मांसाहार को बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं|

ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट में जरिये हम आपको साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कुछ ऐसे ही बेहद मशहूर और जाने-माने अभिनेताओं और अभिनेत्रियों से मिलने जा रहे हैं और इसी से आज इन्होने अपनी फिटनेस ही नही बल्कि लुक्स को भी काफी अच्छी तरह से मेंटेन किया हुआ है और कई सितारे तो अपने फैन्स को भी इसके लिए प्रेरित करते नजर आते है…

समांथा रूथ प्रभु

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम साउथ फिल्म इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल एक्ट्रेस सामंथा का है, जिन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया था कि पहले वह एक नॉन-वेजिटेरियन हुआ करती थी| लेकिन, बीते कुछ साल पहले उन्होंने नॉन-वेज को पूरी तरह से त्याग दिया है|

धनुष

इस लिस्ट में शामिल अगला नाम तमिल फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अभिनेता धनुष का है, जिन्होंने कई बार अपने इंटरव्यू के दौरान खुद इस बात का खुलासा किया है कि वह हमेशा मांसाहार से दूर रहे हैं| इसके अलावा धनुष इस बात की जानकारी भी साझा कर चुके हैं कि इडली और डोसा जैसे साउथ इंडियन फूड्स उनके पसंदीदा है|

आर माधवन

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ आज बॉलीवुड में भी अपनी एक खास पहचान हासिल कर चुके अभिनेता आर माधवन भी एक शुद्ध शाकाहारी है, और इसके साथ साथ वह अपने परिवार को भी वेजिटेरियन बनाये हुए है| अभिनेता के मुताबिक, उन्होंने अभी तक कभी भी नॉनवेज नहीं खाया है|

तमन्ना भाटिया

कई बार एनिमल क्रुएलिटी के विरोध में खड़ी नजर आई साउथ फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस भी एक प्योर वेजीटेरियन टाइट को फॉलो करते हैं, और अभिनेत्री हमेशा से ही मांसाहार से पूरी तरह दूर रहे हैं और इसके साथ साथ उन्हें कई बार इसके विरोध में भी देखा गया है|

सूर्या

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बेहद सफल और मशहूर अभिनेता सूर्या अपने बचपन के दिनों से ही एक प्योर वेजीटेरियन रहे हैं, और इसी वजह से उन्हें आज भी मांसाहारी भोजन पसंद नहीं है|

त्रिशा कृष्णन

अपने खूबसूरत लुक्स और बेहतरीन एक्टिंग से आज साउथ फिल्म इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल हो चुकी जानी-मानी एक्ट्रेस त्रिशा कृष्णन कई दफा बता चुकी है कि वो एक प्योर वेजीटेरियन है और उन्हें नॉनवेज बिल्कुल भी पसंद नहीं है|

एमी जैकसन

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस एक्ट्रेस एमी जैकसन अपनी प्रेगनेंसी से पहले तक नॉन-वेजिटेरियन हुआ करती थी| लेकिन, अब प्रेगनेंसी के बाद उन्होंने नॉन-वेज खाना पूरी तरह से छोड़ दिया है और अब वो एक शुद्ध शाकाहारी डाइट पर आ चुकी है|

श्रिया सरन

इस लिस्ट में शामिल आखरी नाम साउथ फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस श्रिया सरन का है, जो रियल लाइफ में शुद्ध शाकाहारी भोजन पसंद करती हैं और वास्तव में वह भी एक प्योर वेजीटेरियन है|

By Akash