बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर करण सिंह ग्रोवर और एक्ट्रेस बिपाशा बसु की जोड़ी आज लाखों फैंस की पसंदीदा जोड़ियों में शामिल है, जिन्हें आज ना केवल फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं बल्कि इसके साथ-साथ आज बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की लाइफ से जुड़ी अपडेट को पाने में भी आजकल काफी दिलचस्पी रखते हैं, जिस वजह से आए दिन यह सितारे मीडिया और लाइमलाइट में बने रहते हैं|

अगर अभी की कहे तो, बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर इन दिनों एक दूसरे के साथ अपनी लाइफ के हैप्पी फेस को इंजॉय कर रहे हैं और एक साथ अपनी पैरंटहुड जर्नी का आनंद लेते हुए अपनी जिंदगी बिता रहे हैं| इस बीच बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर आज आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी लाडली के साथ बिताए गए खूबसूरत लम्हों की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोज फैन्स के साथ शेयर करते हुए भी नजर आते हैं, जिनका कपल के फैंस को भी काफी बेसब्री से इंतजार रहता है|

ऐसे में हमारी आज की यह पोस्ट भी एक्टर करण सिंह ग्रोवर द्वारा शेयर किए गए एक ऐसी ही वीडियो से जुड़ी हुई है, जो इन दिनों सोशल मीडिया और इंटरनेट पर कपल के फैंस के बीच काफी तेजी से वायरल लगा हुआ नजर आ रहा है….

इस वीडियो की बात करें तो, करण सिंह ग्रोवर ने इसे अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए आने वाले मदर्स डे के लिए शेयर किया है क्योंकि उनकी पत्नी बिपाशा बसु इस साल अपना पहला मदर्स डे सेलिब्रेट करने वाली हैं और ऐसे में इस खास मौके पर करण सिंह ग्रोवर ने अपनी पत्नी को स्पेशल फील कराने के लिए एक स्पेशल तोहफा भी दिया है, जो कि बुरी नजर से बचाने वाला गोल्ड नेकलेस है|

इस वीडियो में करण सिंह ग्रोवर सबसे पहले अपनी पत्नी को एक छोटा सा पैकेट देते हुए नजर आए हैं, जिसे बिपाशा बसु खोलती हैं और इसमें वह खुद के लिए एक बेहद ही खूबसूरत और प्यारा सा नेकलेस देखती हैं, जिसे देखने के बाद वह बहुत ही खुश और एक्साइटेड हो जाती हैं| इसके बाद करण सिंह ग्रोवर अपने हाथों से बिपाशा को नेकलेस पहनाते हुए नजर आते हैं|

पर यहां पर सबसे दिलचस्प बात यह है कि करण सिंह ग्रोवर ने ना केवल बिपाशा बसु के लिए बल्कि अपनी इकलौती लाडली देवी के लिए भी बिल्कुल एक मैचिंग ब्रेसलेट लिया था, जिसे उन्होंने बिपाशा को दिखाया और उसे देखने के बाद एक्ट्रेस ने कहा- ‘देवी को यह बहुत पसंद आएगा।’

देखें विडियो:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by karan singh grover (@iamksgofficial)

इस वीडियो को शेयर करते हुए करण सिंह ग्रोवर ने कैप्शन में लिखा है- जैसा कि अपनी बेटी देवी के स्वागत के बाद हम अपना पहला मदर्स डे सेलिब्रेट कर रहे हैं, ऐसे में इस लम्हें को यादगार बनाने के लिए ज्वेलरी से विशेष और बेहतर उपहार भला क्या हो सकता है| इसके आगे करण सिंह ग्रोवर ने अपनी पत्नी बिपाशा के लिए लिखा है-हमारे नन्हे-मुन्ने की सबसे अद्भुत मां बनने के लिए। आगे अभी एक साथ कई और मदर्स डे है|

ऐसे में अब करण सिंह ग्रोवर का यह वीडियो फैंस के बीच का काफी पसंद किया जा रहा है और इसके साथ-साथ फैंस इस वीडियो पर अपने बहुत क्यूट क्यूट और प्यारे रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं| साथ ही फैन्स बिपाशा बसु को पहले मदर्स डे की खूब सारी बेस्ट विशेज भी देते हुए नजर आ रहे हैं|

By Akash