हिंदी फिल्म जगत की पहली महिला सुपरस्टार रही श्रीदेवी नें इंडस्ट्री को कई साड़ी एक से बढकर एक हिट, सुपरहिट और ब्लाकबस्टर फ़िल्में दी थी| पर दुखद बात यह रही के साल 2018 में महज़ 54 की उम्र में ही श्रीदेवी इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गयी| हालाँकि आज भी ये अपनी अनगिनत शानदार फिल्मों के साथ हमारे दिलों में आज भी जीवित हैं| वहीँ अगर श्रीदेवी की कहें तो अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी ये काफी अधिक खबरों और सुर्ख़ियों में देखि जाती थी|

इनके करियर के दौरान अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती संग इनका नाम जुड़ने लगा था पर साल 1996 में यह बात सामने आई के वो खबरें महज़ अफवाहें थी| क्योंकि उसी साल यानि 2016 में इन्होने बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर बोनी कपूर संग शादी कर ली| और हम आपको बता दें के हमारी आज की यह पोस्ट श्रीदेवी के इसी रिश्ते पर होने वाली है जिसमे हम आपको बोनी कपूर और इनके रिश्ते को जुड़ते वक्त आये उतार चढ़ाव से रूबरू कराने जा रहे हैं|

बोनी कपूर की बात करें तो श्रीदेवी से शादी होने से पहले ही या शादीशुदा थे| बता दें के इनकी पहली पत्नी का नाम मोना कपूर था जिनसे बोनी कपूर दो बच्चों के पिता भी बने थे| उन बच्चों में बेटे अर्जुन कपूर और बेटी अंशुला कपूर शामिल रहे| पर इसके बाद जब श्रीदेवी की तरफ बोनी कपूर की नजदीकियां बढने लगी तो इन्होने पहली मोना को तलाक देकर श्रीदेवी संग शादी कर ली|

इन दोनों में से सबसे पहले बोनी कपूर ने ही श्रीदेवी को प्रोपोज किया था और शुरू के दिनों में श्रीदेवी को बोनी कपूर उतने पसंद भी नही थे| हालाँकि बोनी कपूर किसी भी बहन से श्रीदेवी के करीब रहने की कोशिशों में लगे रहते थे और उसी बीच इन्होने एक फिल्म की भी प्लानिंग कर रखी थी और फिर इन्हें आईडिया आया के क्यों क इसमें श्रीदेवी को ही ले लिया जाए और इसी के चलते इन्होने श्रीदेवी से बात की जिस पर एक्ट्रेस ने मना कर दिया|

इसके बाद बोनी कपूर एक्ट्रेस की माँ के पास गये जहाँ श्रीदेवी की माँ नें काफी अधिक फीस की डिमांड पर बेटी को यह फिल्म करने को कहा| बता दें के बोनी कपूर ने उनकी यह बात मान ली और आखिरकार श्रीदेवी फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ के लिए तैयार हो गयी| बता दें के इसी बीच श्रीदेवी की माँ काफी बीमार हो गयी और कुछ वक्त बाद ही वो दुनिया को अलविदा कह गयी|

हालाँकि उस मुश्किल वक्त में और माँ के जाने के बाद भी बोनी कपूर नें श्रीदेवी को सम्भाला और इसी बीच इन दोनों के बीच नजदीकियां बढने लगी और फिर धीरे धीरे ये दोनों एक दुसरे को चाहने लगे| जिसके बाद साल 1993 में खुद से 8 सालों छोटी श्रीदेची को बोनी कपूर ने प्रोपोज किया और कुछ सालों तक एक दुसरे को समझने के बाद आखिर कार साल 1996 में ये दोनों एक हुए|

श्रीदेवी से शादी के बाद बोनी कपूर दुबारा दो बच्चों के पिता बने जिनमे जान्हवी कपूर और ख़ुशी कपूर शामिल हैं|

By Akash