ज़ी टीवी के सीरिअल कुमकुम भाग्य नें टीवी धारावाहिकों की सूची में आज एक अहम स्थान पा लिया है| और यही कारण है के आज इस शो के किरदारों नें भी दर्शकों के बीच एक अहम स्थान पा लिया है| ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट के जरिये हम आपसे इसी शो के एक किरदार के बारे में बात करने जा रहे हैं| यह किरदार कोई और नही बल्कि बल्कि प्रज्ञा का है जिसे शो में एक्ट्रेस सृती झा अदा करती हैं| सृती की कहें तो अपने अपने एक इंटरव्यू में को लेकर इन दिनों ये काफी अधिक खबरों और सुर्ख़ियों में देखे जा रहे हैं जिसमे इनसे शो को क्विट करने को लेकर सवाल किये गये थे|

इन सवालों के जवाब में सृती झा नें कहा था के इस शो को वो कभी नही छोड़ने वाली हैं क्योंकि इस शो की टीम बहुत ही अच्छी है और उन्हें ये अब फॅमिली जैसे लगते हैं| सृती नें साथ ही कहा के जब भी वो काम करने जाती है तो उन्हें ऐसा महसूस नही होता के वो काम के लिए जा रही है बल्कि उन्हें ऐसा प्रतीत होता है के वो अपने परिवार के करीब जा रही है| साथ ही उन्होंने बताया के शो के अन्य टीम मेम्बेर्स प्रोब्लम्स के वक्त में भी उनकी मदद करते है|

इसके अलावा अगर इनकी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा इनकी नीजि ज़िन्दगी का रुख करें तो हम आपको बता दें के अपनी नीजी जिंदगी ये कम ही सुर्ख़ियों में रहती हैं| वहीँ इस बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस नें कई बार ऐसा जताया के असल जिंदगी में उन्हें लाइमलाइट से दूर दूर ही रहना पसंद है| इसके साथ साथ सृती झा नें यह भी बताया के इसी वजह से ये सोशल मीडिया पर भी अधिक एक्टिव नही रहती हैं|

वहीँ जब एक्ट्रेस होते हुए सोशल मीडिया से दूर रहने को लेकर इनसे सवाल किये गये तो इन्होने कहा के खुद भी ये इस सवाल का जवाब ढूंढ रही हैं और अपनी पसंद को लेकर इन्होने कहा के इन्हें सोशल मीडिया पर अधिक वक्त बिताना भी पसंद नही है|

इसके अलावा अगर बात करें इनके एक्टिंग करियर की तो हम आपको बता दें के इन्होने अपने करियर में बालिका वधू, दिल से दी दुआ, सौभाग्यवती भव, कहो ना प्यार है जैसे मशहूर सीरिअल्स में अहम किरदारों को अदा किया है| हालाँकि सृती को सबसे अधिक लोकप्रियता शो कुमकुम भाग्य से ही मिली है जिसे के इंडस्ट्री की मशहूर डायरेक्टर एकता कपूर द्वारा निर्देशित किया गया था| इसके साथ साथ जानकारी के लिए बता दें के सृती झा टीवी के सबसे मशहूर सीरियल नागिन में भी नजर आ चुकी हैं|

साथ ही अगर इनकी नीजी जिंदगी का रुख करे तो हम आपको बता दें के सृती की उम्र अब 35 साल हो चुकी है| हालाँकि अभी तक इन्होने शादी नही रचाई है और इस बारे में अधिक बात करना भी एक्ट्रेस को पसंद नही है| एक्ट्रेस नें अभी आने वाले वक्त में इस बात पर अधिक ध्यान देने की भी नही सोची है और अभी वो काफी हद तक अपनी प्रोफेशनल लाइफ पर ही फोकस करने वाली है|

By Akash