बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सितारों को आज अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी तमाम खबरों को लेकर भी अक्सर चर्चाओं में देखा जाता है| ऐसे मैं अपनी आज की पोस्ट के जरिए हम आपको बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कुछ ऐसे सितारों से मिलाने जा रहे हैं, जो अपनी शादी से पहले एक सीरियस रिलेशनशिप में रहने के साथ-साथ अपने पार्टनर के साथ लिव इन रिलेशनशिप में भी रह चुके हैं, लेकिन इनका रिश्ता शादी तक पहुंचने से पहले ही खत्म हो गया…

बिपाशा बसु-जॉन अब्राहम

बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम ने ऐक्ट्रेस बिपाशा बसु को काफी लंबे वक्त तक डेट किया था, और इसके साथ-साथ यह दोनों लिव इन रिलेशनशिप में भी रह चुके हैं| इन दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने इनके फ्रेंड को भी काफी हैरान कर दिया था| हालांकि, अगर अब की कहे तो एक तरफ जहां बिपाशा बसु करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं, वहीं दूसरी तरफ जॉन अब्राहम भी अपनी गर्लफ्रेंड प्रिया रुंचल के साथ शादी कर चुके हैं|

ऐश्वर्या राय-सलमान खान

लिस्ट में अगला नाम बॉलीवुड के मेगास्टार सलमान खान और इंडस्ट्री की बेहद जानी-मानी अभिनेत्री ऐश्वर्या राय का है, जिनके रिश्ते से आज सभी वाकिफ हैं| ऐश्वर्या और सलमान ने एक दूसरे को काफी वक्त तक डेट किया था, और कुछ समय तक यह दोनों एक दूसरे के साथ लिव इन रिलेशनशिप में फिर आए थे| हालांकि, आज एक तरफ जहां ऐश्वर्या राय अभिषेक बच्चन की पत्नी बन चुकी हैं, वहीं दूसरी तरफ सलमान खान आज भी अकेले ही अपनी जिंदगी इंजॉय कर रहे हैं|

रणबीर कपूर-कैटरीना कैफ

लिस्ट में अगला नाम बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय रणबीर कपूर का है, जो बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस के साथ रिलेशनशिप में रह चुके हैं, और इन्हीं में एक नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ का भी शामिल है| जिनके साथ रणबीर लिव इन रिलेशनशिप में भी रह चुके हैं| हालांकि, आज एक तरफ जहां कैटरीना कैफ विकी कौशल के साथ शादी कर चुकी हैं, वही दूसरी तरफ रणबीर कपूर इन दिनों एक्ट्रेस आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं|

दीपिका पादुकोण-रणबीर कपूर

कैटरीना कैफ के साथ-साथ रणवीर कपूर बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ भी एक सीरियस रिलेशनशिप में रह चुके हैं, और इन दोनों के बीच का रिश्ता भी काफी गहरा हो गया था| एक दूसरे को डेट करने के साथ-साथ दीपिका और रणवीर लिव इन रिलेशनशिप में भी रहने लगे थे, लेकिन इनका रिश्ता भी शादी तक नहीं पहुंच पाया| जिसके बाद आज दीपिका पादुकोण अभिनेता रणवीर सिंह की वाइफ बन चुकी है|

करीना कपूर-शाहिद कपूर

इस लिस्ट में आखरी नाम पटौदी खानदान की बहू बन चुकी बॉलीवुड एक्टर्स करीना कपूर का है, जिन्होंने अपने कैरियर के शुरुआती दिनों में बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर को डेट किया था| इन दोनों के बीच का रिलेशनशिप काफी सीरियस था और इसी वजह से काफी वक्त तक यह दोनों एक दूसरे के साथ लिव इन रिलेशनशिप में भी रहे थे| लेकिन, बाद में इन दोनों का ब्रेकअप हो गया, जिसके बाद करीना कपूर ने एक तरफ जहां सैफ अली खान के साथ शादी कर ली, वहीं दूसरी तरफ शाहिद कपूर ने मीरा राजपूत को अपना हमसफर बना लिया|

By Akash